फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   financial benifits to ex army soliders.

सरकार का तोहफा, पूर्व सैनिकों पर जमकर बरसेगा पैसा

Tue, 04 Aug 2015 10:21 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
financial benifits to ex army soliders.

वर्ष 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए हिमाचल के करीब 70 हजार सैनिकों को बड़ी राहत मिली है। इन पूर्व सैनिकों को 01-01-2006 से 23 सितंबर 2012 तक का न्यूनतम बेसिक पेंशन का पचास फीसदी एरियर और डीए दिया जाएगा। इन्हें 24 सितंबर 2012 से रिवाइज पेंशन मिल रही है।

विज्ञापन


अब मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पीजी एंड पेंशन्स और पेंशन एंड पेंशनर्स कल्याण विभाग भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर यह वित्तीय लाभ 1 जनवरी 2006 से देने के लिखित निर्देश दिए हैं। लिहाजा इन्हें छह साल का एरियर दिया जाएगा। यह भुगतान एक सितंबर 2015 को होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यह भुगतान एकमुश्त होगा या किस्तों में।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने लड़ी थी लंबी लड़ाई

financial benifits to ex army soliders.

उधर, पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कर्नल एसकेएस चंबियाल ने बताया कि इन आदेशों के बाद प्रदेश के 70 हजार से अधिक पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों ने दिल्ली हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक अपने हक की लड़ाई लड़ी। वर्ष 2006 के बाद सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को शुरू से सभी रिवाइज्ड वित्तीय लाभ मिल रहे हैं।

वहीं 2006 से पहले के पूर्व सैनिकों को 2012 से सभी वित्तीय लाभ मिल रहे हैं। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक ब्रिगेडियर केएस वर्मा ने कहा कि विभाग के पास अभी तक कोई पत्र नहीं आया है। वैसे भी यह मामला पेंशन वितरण विभाग और भारत सरकार के बीच का है। उन्होंने यह जरूर माना कि सर्कुलर जारी होने के बारे में उन्हें जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed