फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Finance ministers meeting: CM Jairam Thakur will go to Delhi on November 25 for pre-budget meeting

Finance Ministers Meeting: 25 को दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम ठाकुर, बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे

Thu, 17 Nov 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 08:59 PM IST
सार

 नई दिल्ली में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें वह बतौर वित्त मंत्री शामिल होंगे, क्योंकि प्रदेश में वित्त विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास ही है। 

विज्ञापन
Finance ministers meeting: CM Jairam Thakur will go to Delhi on November 25 for pre-budget meeting
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 25 नवंबर को बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। नई दिल्ली में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें वह बतौर वित्त मंत्री शामिल होंगे, क्योंकि प्रदेश में वित्त विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास ही है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय 25 नवंबर को अलग-अलग राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करेगा। इस संबंध में हिमाचल से संबंधित सुझाव लेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस प्रस्तावित दिल्ली दौरे के लिए चुनाव आयोग से उनके दिल्ली जाने और सरकारी हेलिकाप्टर का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी गई है। यह अनुमति मुख्यमंत्री कार्यालय ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से मांगी है।  वित्त मंत्रालय के विभिन्न हितधारकों और राज्यों के अन्य मंत्रियों के साथ प्री-बजट बैठकों का यह दौर 21 नवंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के साथ बैठक के लिए विभिन्न हितधारकों और मंत्रालयों को निर्धारित तिथियां सौंपी गई हैं। पहली बैठक 21 नवंबर को होने वाली इन्फ्रा सेक्टर और जलवायु परिवर्तन समूह के हितधारकों के साथ होगी। आने वाले हफ्तों में और बजट पूर्व बैठकें होंगी, जहां विभिन्न हितधारकों से परामर्श किया जाएगा। बजट प्रस्तावों का मसौदा तैयार करते समय इन हितधारकों की ओर से दिए सुझावों पर विचार किए जाने की संभावना है। मंत्रालय ने 22 नवंबर को कृषि और कृषि-प्रसंस्करण से संबंधित हितधारकों के साथ एक बैठक और 22 नवंबर को ही वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार से जुड़े लोगों के साथ एक और बैठक निर्धारित की है। सेवा और व्यापार के लोगों और ट्रेड यूनियन, श्रम और अर्थशास्त्री समूहों के साथ बैठक  24 नवंबर और 28 नवंबर को निर्धारित की गई है। वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट 1 फरवरी 2023 को संसद में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed