फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   File for appointment of JBT teachers sent for approval of Chief Minister, problem in allotment of station

Himachal: मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की फाइल, स्टेशन अलॉट करने पर फंसा पेच

Tue, 23 Jul 2024 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2024 10:44 AM IST
सार

बैचवाइज आधार पर नियुक्त नवनियुक्त शिक्षकों को स्टेशन अलॉट करने को लेकर पेच फंसा है।

विज्ञापन
File for appointment of JBT teachers sent for approval of Chief Minister, problem in allotment of station
हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की फाइल मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजी गई है। बैचवाइज आधार पर नियुक्त नवनियुक्त शिक्षकों को स्टेशन अलॉट करने को लेकर पेच फंसा है। 1161 नए शिक्षकों को आवंटित किए गए स्कूल बदलकर मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद ही अब स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों को नियुक्तियां दी जाएंगी। प्रदेश में पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले करीब 700 स्कूल मर्ज किए जाने हैं। कुछ जिलों में बैचवाइज आधार पर चुने शिक्षकों की सूची जारी हो चुकी है। इन सूचियों में ऐसे स्कूलों में भी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्तियां दे दी गई हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते मर्ज किया जाना है।

विज्ञापन


ऐसे में शिक्षा विभाग ने आगामी फैसला होने तक अन्य जिलों में बैचवाइज भर्तियों का परिणाम जारी करने पर रोक लगाई थी। अब नए सिरे से सूची बनाकर मंजूरी के लिए भेजी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों जिन स्कूलों में नियुक्तियां की गई हैं, वहां कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में कितने शिक्षक पहले से नियुक्त हैं।  इस जानकारी को जुटाने के बाद बैचवाइज आधार पर चुने गए शिक्षकों को नए सिरे से स्कूल आवंटित किए गए हैं। शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रहा है। इन स्कूलों में नए जेबीटी शिक्षक तैनात किए जाएंगे या वरिष्ठ शिक्षकों को बदला जाता है, इस पर फैसला होना है।

विज्ञापन

होमस्टे के नियमों में बदलाव को कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी 
शिमला। होमस्टे नियम-2024 के मसौदे को 25 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलेगी। सोमवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में होमस्टे नियमों में बदलाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने की। बैठक में अवैध रूप से प्रदेश में चल रहे होमस्टे पर कार्रवाई करने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा लीज पर चल रहे होमस्टे का लाइसेंस रद्द करने का भी फैसला लिया गया। प्रदेश में 4,146 होमस्टे पंजीकृत हैं। एक हजार से अधिक होमस्टे बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे हैं। होमस्टे संचालन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

पंजीकरण के बाद लाइसेंस की अवधि पांच साल से घटाकर दो साल करने की योजना है। हिमाचल के लोग ही होमस्टे का संचालन कर सकेंगे। पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है।  होमस्टे के साथ बैड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों को भी पर्यटन विभाग की कार्रवाई के दायरे में लाने का भी प्रस्ताव है। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली के अलावा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed