फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fight between congress workers during party meeting in Mandi himachal pradesh

Mandi News: हार की समीक्षा बैठक में आपा खो बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, लात-घूंसों के साथ चलाईं कुर्सियां

Sat, 31 Dec 2022 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 10:52 AM IST
सार

प्रदेश महासचिव लाल सिंह कौशल ने कहा कि शरारती तत्वों ने बैठक का माहौल जानबूझकर बिगाड़ने की कोशिश की। ब्लॉक अध्यक्ष नीलमणी ने कहा कि यह एक सामान्य समीक्षा बैठक थी।

विज्ञापन
fight between congress workers during party meeting in Mandi himachal pradesh
नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आपस में उलझते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कार्यकर्ता आपस में उलझ गए और एक दूसरे पर लात-घूसों के साथ कुर्सियां भी लहराने लगे। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुक्रवार को म्याहमाता मंदिर ख्योड़ में बुलाई गई नाचन कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। हार का मंथन कर रहे प्रत्याशी नरेश चौहान के समर्थक आपा खो बैठे और हार के लिए टिकट के दावेदारों को दोषी ठहराने लगे। 

विज्ञापन


मंच पर लाल सिंह कौशल ने कहा कि नाचन में कांग्रेस की करारी हार के लिए सभी जिम्मेदार हैं। प्रत्याशी को भी एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आगे बढ़कर जिम्मेदारी लें। अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशी हारे हैं। कोई प्रत्याशी एक-दूसरे पर हार का ठीकरा नहीं फोड़ रहे हैं। वह स्वयं 2017 में चुनाव हारे थे और हार की जिम्मेदारी ली थी। चुनाव के बाद ब्लॉक कांग्रेस के बार-बार समीक्षा बैठकें करने पर अध्यक्ष नीलमणी पर सवाल उठाया और कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती है, इसलिए मौजूदा कार्यकारिणी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। 
विज्ञापन


लाल सिंह कौशल के संबोधन के बाद प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए बालहड़ी पंचायत के उपप्रधान गोबिंदराम ने माइक हाथ में लिया और पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव लाल सिंह कौशल सहित सभी अन्य टिकटार्थियों को जिम्मेदार ठहराया। इससे लाल सिंह कौशल के समर्थक भड़क गए और सभा स्थल से बाहर आ गए। इसके बाद जिला महासचिव उपेंद्र कुमार ने मंच संभाला और सीधे सीधे हार के लिए लाल सिंह कौशल पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे माहौल अधिक तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल सिंह कौशल ने माहौल को शांत करने की कोशिश की लेकिन नरेश चौहान के समर्थकों ने उनका गिरेबां पकड़ लिया, जिससे कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए और एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। कुछ कार्यकर्ता हाथों में कुर्सियां लहराते नजर आए। इसके बाद सभा स्थल पर अफरातफरी मच गई और कार्यकर्ता बिना समीक्षा किए अपने-अपने नेताओं के साथ चलते बने। 


उधर, प्रदेश महासचिव लाल सिंह कौशल ने कहा कि शरारती तत्वों ने बैठक का माहौल जानबूझकर बिगाड़ने की कोशिश की। ब्लॉक अध्यक्ष नीलमणी ने कहा कि यह एक सामान्य समीक्षा बैठक थी। इसमें कोई हंगामा नहीं हुआ और न ही इस तरह की कोई हुई है। कुछ नेता अपनी प्रेजेंटेशन देने के लिए जोर-जोर से बोल रहे थे। नाचन कांग्रेस कमेटी एक थी और आगे भी एक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed