फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fight between assistant professor in Medical college Hamirpur

हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज में भिड़े दो असिस्टेंट प्रोफेसर, हाथापाई में दोनों को आईं चोटें

Thu, 03 Mar 2022 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Mar 2022 06:08 PM IST
सार

वरिष्ठता झाड़ने के चक्कर में पहले एक ने दूसरे पर किताब दे मारी तो दूसरे ने भी हाथापाई शुरू कर दी। इस कारण एक चिकित्सक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
fight between assistant professor in Medical college Hamirpur
दोनों पक्षों के बयान दर्ज करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के एक विभाग के दो असिस्टेंट प्रोफेसर वरिष्ठता के चक्कर में आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। आपस में भिड़े इन चिकित्सकों को चोटें आई हैं। इनमें एक के सिर और कान के पास चोटें आई हैं और खून भी बहा है। दूसरे को भी चोटें आई हैं। इनमें एक उम्र में वरिष्ठ तो दूसरा योग्यता में वरिष्ठ है। इस कारण वरिष्ठता कुर्सी के चक्कर में दोनों में वीरवार दोपहर को हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता झाड़ने के चक्कर में पहले एक ने दूसरे पर किताब दे मारी तो दूसरे ने भी हाथापाई शुरू कर दी। इस कारण एक चिकित्सक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे को भी चोटें आई हैं। मारपीट के बाद पूरे कॉलेज परिसर में यह खबर आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पूर्व भी एक विभाग के दो चिकित्सक आपस में उलझे थे। इस संबंध में पुलिस विभाग के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि दो चिकित्सकों में लड़ाई हुई है, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed