फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fifth navratri 2023 One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh

Navratri 2023 : हिमाचल के शक्तिपीठों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 26 Mar 2023 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/नयनादेवी/ चिंतपूर्णी/शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/नयनादेवी/ चिंतपूर्णी/शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

कांगड़ा जिले की तीनों शक्तिपीठों में रविवार को 32,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर न्यास सदस्य एवं पुजारी ज्वालामुखी मंदिर अविनेद्र शर्मा ने बताया कि 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर हाजिरी भरी।

विज्ञापन
fifth navratri 2023 One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh
ज्वालामुखी मंदिर में पांचवें नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की शक्तिपीठों में पांचवें चैत्र नवरात्र पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीनयना देवी जी, चिंतपूर्णी जी, ज्वालाजी और चामुंडा जी में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार को छुट्टी का दिन और मौसम खुलने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिरों में सुबह से लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं।

विज्ञापन


कांगड़ा जिले की तीनों शक्तिपीठों में रविवार को 32,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर न्यास सदस्य एवं पुजारी ज्वालामुखी मंदिर अविनेद्र शर्मा ने बताया कि 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर हाजिरी भरी। नंदिकेश्वर धाम श्री चामुंडा में करीब साढ़े छह हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन


बज्रेश्वरी मंदिर में करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में वेस्ट बंगाल की लोकसभा सदस्य लॉकेट चटर्जी समेत 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। शनिवार तक श्री नयनादेवी मंदिर में 37.47 लाख नकद, 37 ग्राम सोना, नौ किलो 19 ग्राम चांदी, 82 किलोग्राम गिल्ट, 60 कनाडा डॉलर और यूएसए के दो डॉलर चढ़ावे के रूप में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वेस्ट बंगाल की लोकसभा सदस्य लॉकेट चटर्जी ने मां नयना के दर्शन किए। पुजारी प्रवेश कुमार शर्मा और शैलेंद्र शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता नयना के दर्शन किए।

बाबा बालक नाथ तपोस्थली में 25,000 ने टेका माथा
धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। रविवार शाम तक 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में माथा टेका।


कतारों में खड़े रहकर भजन-कीर्तन करते और जय बाबे दी के उद्घोष लगाते हुए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मौसम साफ होने से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।उधर, मेला अधिकारी झंडूता के नायब तहसीलदार जगदीश कुमार ने मेला क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed