फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fierce fire in Paraunthi village of Jubbal, 80 rooms of 10 houses burnt to ashes.

Himachal: जुब्बल के पराऊंठी गांव में भयंकर अग्निकांड, 10 घरों के 80 कमरे जलकर राख

Mon, 01 Jan 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jan 2024 06:54 PM IST
सार

प्रदेश की तहसील जुब्बल के पराऊंठी गांव में रविवार रात भयंकर अग्निकांड में दस घरों के 80 कमरे जल गए। इससे 10 परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Fierce fire in Paraunthi village of Jubbal, 80 rooms of 10 houses burnt to ashes.
पराऊंठी गांव में भयंकर अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की तहसील जुब्बल के पराऊंठी गांव में रविवार रात भयंकर अग्निकांड में दस घरों के 80 कमरे जल गए। इससे 10 परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर हो गए हैं। घटना में करोडों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग पर करीब सात घंटे बाद काबू पाया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत वितरित की गई है। जानकारी के अनुसार परांऊठी गांव में रविवार रात करीब 1:00 बजे विनय पांटा के घर में आग लगी। परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे।

विज्ञापन


धुंए से घुटन महसूस करने के बाद परिवार के लोग बाहर की ओर भागे और जान बचाई। एक के बाद एक दूसरे घरों में भी लाग लगती गई। घटना की सूचना मिलते ही जुब्बल, कोटखाई, रोहडू व चिड़गांव से दमकल वाहन बुलाए गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, पुलिस के जवान सहित मौके पर पहुंचे। घरों का कोई भी सामान नहीं बचाया जा सका। आग से दस परिवारों के अस्सी कमरे जलकर राख हुए हैं। प्रभावितों को गांव में ही दूसरे के घरों में ठहराया गया।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार
विनय पांटा पुत्र विजय सिंह, अजय पांटा पुत्र गोपाल दास, बरिन्दर पांटा पुत्र मनोहर दास, योगिन्दर पांटा पुत्र शंकर दास, बसंता पांटा पुत्र मनोहर दास, देविंदर पांटा पुत्र राम सरन, ईश्वर सिंह पांटा पुत्र दया राम, अत्तर सिंह पांटा पुत्र शंकर दास, अनिल पांटा पुत्र गोपाल दास, मोहन सिंह पांटा पुत्र राम के पुरानी शैली में लकड़ी के बने घर जले हैं। एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि अग्निशमन वाहनों और स्थानीय लोगों की मदद से सुबह सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा घरों में लगभग 80 कमरे थे। लगभग पांच करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। प्रशासन की तरफ से हर पीड़ित परिवार को पंद्रह हजार रुपये फौरी राहत राशि, 28 कंबल, सात किचन सेट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed