फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   February 26 across the state citu will protest.

प्रदेश भर में जोरदार प्रदर्शन करेगी सीटू

Sun, 01 Feb 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Feb 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
February 26 across the state citu will protest.

केंद्र सरकार की ओर से श्रम कानून को कमजोर करने पर सीटू राज्य कमेटी 26 फरवरी को प्रदेश के सभी मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। रविवार को शिमला में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


राज्य सचिव कश्मीर ठाकुर ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। मजदूरों का शोषण करने और श्रम कानूनों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार लगातार पूंजीपतियों को सहयोग कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। मेक इन इंडिया जैसे नारे लगाकर सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा दिया जा रहा है।

बैठक में विजेंद्र मेहरा, रमाकांत मिश्रा, प्रेम गौतम, रविंद्र कुमार, एनडी रणौत, ओमदत्त शर्मा, सुदेश कुमारी, सरोज शर्मा, इंदिरा ठाकुर, लखनपाल शर्मा, जोगेंद्र कुमार, विहारी सेवगी, राजेश ठाकुर, भूप सिंह भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर कॉलेज में अलग से टेस्ट का विरोध

इंजीनियरिंग कॉलेज में अलग से प्रवेश के लिए टेस्ट करवाने का माकपा भड़क गई है। माकपा के सचिवालय सदस्य टिकेंद्र पंवर का कहना है कि अलग से टेस्ट करवाने का कोई मतलब नहीं है, जबकि पहले से एआईईईई की परीक्षा करवाई जाती है।


प्रदेश में 34 इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं, जिनमें 17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं। इनमें इस सत्र में सिर्फ 3055 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। माकपा ने तकनीकी विवि हमीरपुर को भी सभी तरह की सुविधाएं देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed