फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fear of two youth drowning in BBMB canal, divers engaged in search

Himachal News: बीबीएमबी नहर में दो युवकों के डूबने की आशंका, गोताखोर तलाश में जुटे

Fri, 05 Apr 2024 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 05:20 PM IST
सार

लापता युवकों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन दोनों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है।
 

विज्ञापन
Fear of two youth drowning in BBMB canal, divers engaged in search
बीबीएमबी नहर में दो युवकों के डूबने की आशंका - फोटो : संवाद

विस्तार

बीबीएमबी नहर में बग्गी और चार नंबर पर दो युवकों के नहर में डूबने की आशंका है। दोनों ही मामले अलग-अलग है, लेकिन नहर एक है। लापता युवकों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन दोनों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार बग्गी के पास गुरुवार रात पांव फिसलने से 27 वर्षीय शुभम पुत्र भूप सिंह निवासी खियुरी बीबीएमबी नहर में गिर गया। नहर में गिरने के बाद कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक की तलाश की जा रही है। युवक के पिता ने पुलिस में अपने बेटे के नहर में गिर जाने से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नलसर पंचायत के उप प्रधान विनोद कुमार ठाकुर बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे युवक को उसके किसी दोस्त ने घर के समीप छोड़ा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि युवक के नहर में गिरने की सूचना मिली है। इस पर कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उधर, बग्गी की बीबीएमबी नहर नंबर चार के पास भी दान गांव के एक युवक ललित के लापता होने की सूचना है।  पुलिस, स्थानीय लोग और गोताखोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं। लापता युवक के साथ रहे युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना तलब किया है। घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। परिजनों ने इस संबंध में धनोटू पुलिस थाना में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed