{"_id":"684fa44fd02ee655de0f3b56","slug":"fastag-facility-started-at-five-toll-barriers-in-himachal-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fastag facility: हिमाचल के पांच टोल बैरियरों पर फास्टैग सुविधा शुरू, वाहन चालकों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fastag facility: हिमाचल के पांच टोल बैरियरों पर फास्टैग सुविधा शुरू, वाहन चालकों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Mon, 16 Jun 2025 10:27 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:27 AM IST
सार
बिलासपुर, सोलन जिले के परवाणू, सिरमौर, कांगड़ा जिले के नूरपुर और ऊना के बैरियर पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन चालकों ने फास्टैग के जरिये शुल्क चुकाया।
विज्ञापन
FASTag
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पांच टोल बैरियरों पर फास्टैग सुविधा शुरू हो गई है। बिलासपुर, सोलन जिले के परवाणू, सिरमौर, कांगड़ा जिले के नूरपुर और ऊना के बैरियर पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन चालकों ने फास्टैग के जरिये शुल्क चुकाया। इन टोल पर शुल्क चुकाने के लिए पहले वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता था, जिससे लंबा जाम लग जाता था। अब इन बैरियर पर फास्टैग से शुल्क चुकाने की सुविधा शुरू होने से जाम की समस्या भी दूर होगी और वाहन चालकों को इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अभी तक फोरलेन पर बने बैरियरों पर ही फास्टैग से शुल्क चुकाने की सुविधा थी। टोल बैरियर पर लोगों को नकद राशि देनी पड़ती थी। हिमाचल में टोल बैरियरों की संख्या करीब 50 है। पहले चरण में सिर्फ पांच पर ही फास्टैग से शुल्क चुकाने की सुविधा दी गई है। आने वाले समय में अन्य टोल बैरियर पर भी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। सरकार की ओर से अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन