{"_id":"5f29965b9287104f1452dad0","slug":"farmers-getting-good-prices-of-tomato-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर से किसानों की चांदी, 35 से 40 रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर से किसानों की चांदी, 35 से 40 रुपये किलो बिका
Wed, 05 Aug 2020 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
राजीव नैय्यर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
राजीव नैय्यर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में फलों के बेहतर दाम मिलने के बाद सब्जियों को भी व्यापारी हाथों हाथ ले रहे हैं। कुल्लू का टमाटर स्थानीय मंडियों में 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। सेब उचित दाम में बिकने के साथ ही टमाटर के दाम मिलने से घाटी के किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले फूलगोभी, गोभी और मटर में किसानों को काफी घाटा उठाना पड़ा था। पिछले साल सीजन के दौरान टमाटर पांच से दस रुपये किलो तक बिका था। इस बार किसानों को टमाटर के दाम तीन गुना अधिक मिल रहे हैं। किसानों को उम्मीद जगी है कि पिछले साल के नुकसान की भरपाई इस साल हो जाएगी।
विज्ञापन
इस वर्ष घाटी के किसानों के साथ युवाओं ने भी टमाटर उत्पादन के व्यवसाय को अपनाया है। कोरोना काल में युवाओं का फसलों की ओर रुझान बढ़ा है। मंगलवार सुबह घाटी की सब्जी मंडियों में टमाटर का एक क्रेट 750 से 800 रुपये तक बिका। किसान पवन, गुड्डू, छविंद्र, मोहन लाल, बुधराम, दुनी चंद, प्रेम चंद, शोभा राम, गोविंद सिंह, बलवंत ने कहा कि सब्जी मंडियों में बरसात के मौसम में हर वर्ष टमाटर के दामों में गिरावट आती है। इस वर्ष फसल के जो दाम अभी मिल रहे हैं। इसकी उम्मीद किसानों को नहीं थी। टमाटर के 35 से 40 रुपये किलो दाम मिलने से किसान खुश है।
विज्ञापन
उधर, कुल्लू और स्नोर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष घाटी में टमाटर की बंपर फसल के बावजूद मांग न होने से किसानों को दाम नहीं मिल पाए थे। इस वर्ष फसल की कम पैदावार होने की वजह से किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को सब्जी मंडी में टमाटर 35 से 40 रुपये किलो तक बिका।