फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   farmers fear of chamki fever did not cultivating lichi in kangra

बागवानों में चमकी का खौफ, कांगड़ा में रोका लीची का तुड़ान

Mon, 24 Jun 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/जसूर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/जसूर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jun 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
farmers fear of chamki fever did not cultivating lichi  in kangra
- फोटो : अमर उजाला

बिहार में चमकी बुखार से बच्चों की मौत के बाद लीची को लेकर उड़ी अफ वाह के चलते अब कांगड़ा के बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है। मंडियों में डिमांड कम होने और उचित दाम न मिलने के बाद कदम उठाया है। अब बागबान मामला थमने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही इंतजार कर रहे हैं कि अब बाहरी राज्यों से लीची की मांग बढ़े तो उनके उत्पाद का सही दाम उन्हें मिल सके।

विज्ञापन


वहीं, जसूर के आढ़ती सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र गुलेरिया ने बताया कि जसूर सब्जी मंडी में प्रतिदिन 50 क्विंटल तक लीची आती है, लेकिन चमकी बुखार के चलते लोग लीची खाने से परहेज कर रहे हैं। अब चमकी बुखार की अफवाह के कारण सब्जी मंडियों में 15 से 20 क्विंटल तक ही लीची पहुंच रही है। इसके अलावा इस बार लीची के दामों में भी कमी आई है। लीची के व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि वह 10 वर्षों से व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लीची के बाग का सौदा 40 से 50 रुपये किलो के हिसाब से किया था, जबकि आजकल उनकी लीची 25 रुपये के हिसाब से बिकी, जिस कारण इस बार लाखों का नुकसान उन्हें झेलना पड़ेगा। वहीं, यही हालत छतरौली के विक्की, बारला के सुरेंद्र पठानिया, जसूर के रजनीश, वासा के रविंदर पठानिया बयां कर रहे हैं। लीची के शौकीन रामगोपाल, महादेव, माधव, रजनी देवी व कपिल आदि ने बताया चमकी बुखार में लीची से हो रही मौतों की टीवी और अखबारों में आ रही खबरों के बाद वे लीची को डर के मारे छू नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में नहीं आया है कोई भी मामला: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता का कहना है कि जिला कांगड़ा में चमकी बुखार से संबंधित एक भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि लोग अपने आसपास साफ-सफाई रखे और मच्छर को न पनपने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed