फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree case: 20 employees of Manav Bharti University have tampered with answer sheets

Fake degree case: मानव भारती विवि के 20 कर्मचारियों ने की है उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़, पुलिस का दावा

Sat, 13 May 2023 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 May 2023 10:24 AM IST
सार

पुलिस का दावा है कि इसमें लेखाकार, लिपिक, प्रवक्ता आदि अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने फर्जी डिग्री मामले में इन सभी को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
Fake degree case: 20 employees of Manav Bharti University have tampered with answer sheets
फर्जी डिग्री मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती निजी विश्वविद्यालय में 20 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस का दावा है कि इसमें लेखाकार, लिपिक, प्रवक्ता आदि अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने फर्जी डिग्री मामले में इन सभी को आरोपी बनाया है। फोरेंसिक लैब जुन्गा से आई सैंपलों की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अब एसआईटी हाईकोर्ट में जल्द आरोपियों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट पेश करेगी।

विज्ञापन


मानव भारती विश्वविद्यालय पर हिमाचल समेत 12 राज्यों में करीब 46 हजार फर्जी डिग्रियों के आवंटन का आरोप है। आरोप है कि संस्थान के कहने पर एजेंट फर्जी डिग्री दिलाने का सौदा करते थे। जिन राज्यों में फर्जी डिग्रियां बेची गईं, उनमें हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बंगलूरू शामिल हैं। आरोप है कि डिग्रियां बेचने का यह फर्जीवाड़ा 2010 से चल रहा था। शैक्षणिक सत्र पूरा होने के बाद फर्जी डिग्रियां बिकना शुरू हो जाती थीं। एजेंट डिग्रियों का सौदा कर पैसों का नकद लेन-देन करते थे। आरोप यह भी है कि विश्वविद्यालय ने ऐसे कोर्स भी करवा दिए, जिनकी विवि प्रबंधन ने अनुमति तक नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed