{"_id":"5d9afc6a8ebc3e013a3e49a4","slug":"fake-cid-officer-arrested-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में पकड़ा फर्जी सीआईडी अफसर, सेना का आईकार्ड भी मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में पकड़ा फर्जी सीआईडी अफसर, सेना का आईकार्ड भी मिला
Mon, 07 Oct 2019 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने से एक दिन पूर्व सोमवार को पुलिस ने एक फर्जी सीआईडी अफसर को गिरफ्तार किया है। ढालपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और इसके आसपास सीआईडी अफसर बनकर घूम रहे इस व्यक्ति की तलाशी लेने पर सेना का आईकार्ड भी मिला है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। सेना के कार्ड की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस थाना भुंतर के तहत एक होटल में पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति से तीन करोड़ की फर्जी लॉटरी की पर्चियां पकड़ी हैं। इन पर्चियों के माध्यम से यह शख्स लोगों को चूना लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन