शिकायतें कम, शरारती तत्व ज्यादा बजा रहे पुलिस की घंटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से हिमाचल में लांच की गई इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस)112 सेवा शरारती तत्वों के लिए टाइम पास बन गई है। शिकायतों से ज्यादा मिस कॉल और शरारतों के कॉल आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से 112 पर आई कॉल के आंकड़े कुछ यही बयां कर रहे हैं।
पुलिस के नए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम 112 पर पिछले सात दिन में 8192 बार कॉल आए। इसमें से 987 मिस्ड कॉल रही। यही नहीं, 3621 कॉल तो ऐसी थी जिन पर करने वालों ने कोई रिस्पांस ही नहीं दिया। इसके अलावा करीब चार सौ ने शरारत कर पुलिस का समय खराब किया। वहीं 409 गलत कॉल दर्ज की गई।
वहीं खराब सिग्नल की वजह से भी हजार से ज्यादा कॉल पूरी नहीं हो सकी। हालांकि तीन लोगों ने 112 पर कॉल कर हिमाचल पुलिस की सेवा की तारीफ भी की। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि 114 मामले गुमशुदगी, धमकी, दुर्घटना, घरेलू हिंसा, महिला अपराध, लूट, हत्या से जुड़े दर्ज किए गए । इन सभी मामलों में तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई है।
शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से ईआरएसएस 112 के प्रचार के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक व यू ट्यूब पर जारी किया गया। इस वीडियो को पिछले एक हफ्ते में ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यही नहीं, 17 सौ लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।