फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Facilities snatched from 67 Panchayats and one Nagar Panchayat, now 70-75 km race

Sirmour News: 67 पंचायतों से छीना जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय, अब 70-75 किमी की दौड़

Sun, 12 Feb 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Feb 2023 11:11 AM IST
सार

राजगढ़ में खुले जलशक्ति विभाग के मंडल (डिवीजन) कार्यालय को बंद कर सुक्खू सरकार ने एक झटके में 67 पंचायतों और एक नगर पंचायत के हजारों लोगों को सुविधाओं से वंचित कर दिया। यहां अधिशासी अभियंता समेत स्वीकृत एक दर्जन पद भरे गए थे।

विज्ञापन
Facilities snatched from 67 Panchayats and one Nagar Panchayat, now 70-75 km race
जलशक्ति विभाग का मंडल कार्यालय बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

वर्षों की मांग के बाद राजगढ़ में खुले जलशक्ति विभाग के मंडल (डिवीजन) कार्यालय को बंद कर सुक्खू सरकार ने एक झटके में 67 पंचायतों और एक नगर पंचायत के हजारों लोगों को सुविधाओं से वंचित कर दिया। यहां अधिशासी अभियंता समेत स्वीकृत एक दर्जन पद भरे गए थे। पूर्व भाजपा सरकार ने 10 मई 2022 को राजगढ़ में कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। सभी अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती होने के बाद विभाग ने एक निजी भवन को किराये पर लेकर कार्यालय संचालित किया था।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता राजगढ़ को डीडीओ पावर भी मिल गई थी और कई छोटे-छोटे टेंडर लगवाकर विभागीय कार्य जोर पकड़ने लगे थे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 28 दिसंबर 2022 को एक अधिसूचना जारी कर इस दफ्तर को बंद कर दिया। इससे इस कार्यालय के अधीन आए चार सहायक अभियंता कार्यालय राजगढ़ व चंदोल को नौहराधार मंडल और सराहां व नारग को फिर से नाहन मंडल के अधीन कर दिया गया।
विज्ञापन


अब चंदोल सहायक अभियंता कार्यालय के लोगों को करीब 70 किलोमीटर दूर नौहराधार और नारग से करीब 75 किलोमीटर दूर नाहन जाना पड़ रहा है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लोग करीब डेढ़ दशक से राजगढ़ में विभाग का मंडल कार्यालय की खोलने की मांग कर रहे थे, जो पूर्व सरकार ने पूरी भी कर दी। यहां तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले शिमला कार्यालय बुला दिया था। यहां से अधिकतर स्टाफ को प्रदेश में अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। मात्र अधिशासी अभियंता अजय वर्मा को अभी कहीं स्थानांतरित नहीं किया गया है। वह अभी शिमला मुख्यालय में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विधायक व लोग

Facilities snatched from 67 Panchayats and one Nagar Panchayat, now 70-75 km race
विधायक रीना कश्यप, स्थानीय निवासी जयप्रकाश व प्रताप ठाकुर। - फोटो : संवाद

पूर्व जयराम सरकार ने दशकों पुरानी मांग पूरी की थी। इसे बंद कर लोग परेशान हो रहे हैं। इन दिनों हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। फिर भी कार्यालय नहीं खोला तो अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।- रीना कश्यप, विधायक पच्छाद।

राजगढ़ में जलशक्ति विभाग के डिवीजन की अत्यंत आवश्यकता है। संभवतया यह प्रदेश में सबसे बड़ा डिवीजन था, जिसमें सराहां के साथ लगते हरियाणा और रासुमांदर के साथ लगते शिमला जिला तक का क्षेत्र आता था।- सुंदर सिंह ठाकुर, डिंबर निवासी


यहां खुला अधिशासी अभियंता कार्यालय न केवल विधिवत प्रारंभ हो चुका था, बल्कि यहां लाखों के कार्य भी शुरू हो चुके थे। ऐसे में इसे बंद करना न्याय संगत नहीं है।- प्रताप ठाकुर, शिलांजी निवासी


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएंगे और इस कार्यालय को पुन: खोले जाने का आग्रह करेंगे। यहां इस कार्यालय खोलने की काफी पुरानी मांग थी।- जयप्रकाश चौहान, अध्यक्ष, पच्छाद कांग्रेस कमेटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed