फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Faag Festival Mahanati by 70 Mahila Mandals In Rampur Bushahar Himachal Pradesh

Rampur News: फाग मेले के तीसरे दिन रामपुर में एक हजार महिलाओं ने डाली महानाटी

Sat, 11 Mar 2023 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

महानाटी के माध्यम से महिलाओं ने घरेलू हिंसा, नशा छोड़ो अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Faag Festival Mahanati by 70 Mahila Mandals In Rampur Bushahar Himachal Pradesh
महानाटी डालतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला स्तरीय फाग मेले में शनिवार को एक हजार महिलाओं ने महानाटी डाली। इस अद्भुद नजारे को देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। महानाटी में रामपुर उपमंडल के अंतर्गत 70 महिला मंडलों की 1,000 सदस्यों ने भाग लिया और मनमोहक नाटी से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। नाटी के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं।

विज्ञापन


गांधी पार्क में दोपहर 12:00 बजे से महानाटी शुरू हुई जो 2:00 बजे तक चली। इस दौरान महानाटी देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा पड़ा। इससे कुछ देर के लिए एनएच-5 पर जाम भी लग गया। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महानाटी के माध्यम से महिलाओं ने घरेलू हिंसा, नशा छोड़ो अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान पूरा रामपुर बाजार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर विधायक रामपुर नंदलाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर, बुशहर स्पोर्ट्स कलचर एवं एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। महानाटी के दौरान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें अव्वल रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed