फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   extinct in the technological age traditional instruments being played

Shimla News: तकनीकी युग में विलुप्त हो रहे पारंपरिक वाद्ययंत्र

Fri, 24 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
extinct in the technological age
traditional instruments being played
हिमाचल के 54 सालों के सफर में आए कई बदलाव
विज्ञापन

देव गीतों को अब रीमिक्स का रूप दे दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 54 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन 54 सालों में हिमाचल की संस्कृति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

तकनीकी युग में पारंपरिक वाद्ययंत्र अब विलुप्त होते जा रहे हैं। हिमाचल के पारंपरिक वाद्ययंत्र पश्चिमी यंत्रों से पिछड़ते जा रहे हैं। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने बताया कि पहले जहां शादी समारोह सहित किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में पारंपरिक वाद्ययंत्रों का ही चलन था लेकिन अब इनकी जगह डीजे ने ले ली है। वाद्ययंत्र भी बजाय जाते हैं, लेकिन उस तरह का चलन अब नहीं रहा है। पारंपरिक वाद्ययंत्र वीणा के अब केवल किन्नौर में ही तीन वीणा वादक रह गए हैं। पारंपरिक वेशभूषा में बदलाव आया है। चोल्टू नृत्य का स्वरूप आज भी वही है लेकिन नाचते वक्त जो परिधान पहने जाते थे वह अब बदल चुके हैं।


लोगों की रुचि को देखते हुए इसमें बदलाव हुआ है। इसके अलावा गायन शैली भी बदली है। पारंपरिक, फसलों और देव गीतों को अब युवाओं की रुचि के अनुसार रीमिक्स का रूप दे दिया है। हालांकि भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि युवा हमारी संस्कृति से रूबरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article