फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   expensive gifts will deposit in himachal chief minister relief fund

सीएम जयराम ठाकुर ने महंगे तोहफों को लेकर लिया बड़ा फैसला

Tue, 09 Jan 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी) Updated Tue, 09 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
expensive gifts will deposit in himachal chief minister relief fund

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों की ओर से भेंट किए गए महंगे तोहफों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हर महंगे तोहफे को मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। 

विज्ञापन


चांदी के मुकुट से लेकर हर कीमती उपहार जरूरतमंदों की मदद के लिए होगा। तीन जनवरी को मंडी दौरे के दौरान सीएम को चांदी का एक मुकुट, सिराज दौरे पर समर्थकों ने चांदी के दो मुकुट भेंट किए। सीएम ने इन सभी उपहारों को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एलान किया है।

विज्ञापन

जीतने के बाद टीवी पर देखा था मां को

expensive gifts will deposit in himachal chief minister relief fund

अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि जीतकर मां से मिला तो दिल को असली सुकून मिला। चुनाव जीतने के बाद मां को टीवी में ही देखा था। पिता की कमी महसूस हुई। ठीक एक साल पहले पिता का देहांत हो गया था।

उसके ठीक 13 दिन बाद मेरा जन्मदिन था। उस दिन पिता की क्रिया-कर्म था। वह मेरे जीवन का सबसे बुरा जन्मदिन था। सीएम ने कहा कि शिकारी माता की सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। 

यहां मनाया जाएगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस 

expensive gifts will deposit in himachal chief minister relief fund

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस इस बार 25 जनवरी को आनी उपमंडल में मनाया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से आधिकारिक सूचना मिलने के बाद डीसी युनूस ने तैयारियों को लेकर 11 जनवरी को अधिकारियों की बैठक बुला ली है।

 

इसके अलावा सीएम के हेलीकाप्टर लैंडिंग समेत रहने की व्यवस्था को लेकर टीमों ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। सीएम बनने के बाद जयराम ठाकुर का कुल्लू जिला का यह पहला दौरा होगा। 

एम्स पर जताया आभार
सीएम ने केंद्रीय कैबिनेट से एम्स की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने नेरचौक के अस्पताल को सरकार द्वारा सुचारु रूप से चलाने की बात कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को जल्द लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से बैठक की जाएगी।

विज्ञापन

पहली बार घर पहुंचे सीएम बेटे को मां ने दी भगवद गीता

expensive gifts will deposit in himachal chief minister relief fund

सीएम की कुर्सी हासिल करने के बाद पहली बार अपने घर के आंगन में पहुंचे बेटे जयराम और मां बिक्रमू देवी की मुलाकात के लम्हे भावुकता से भरे रहे। धर्मपत्नी साधना ठाकुर के साथ जैसे ही सीएम स्वागत द्वार पर पहुंचे तो मां ने पारंपरिक आरती उतारी। बेटे का तिलक किया।

बबरू, गुड़ और घी खिलाकर मुंह मीठा करवाया। जयराम ठाकुर ने अपनी माता के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां से कहा कि वह यहां से विधायक बनकर गए थे और आज सीएम बनकर लौटे हैं।

इस दौरान मां ने उनको भगवद गीता भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान मां की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बताया कि बेटे की स्वागत की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। पारंपरिक पकवान बनाए थे जिन्हें खिलाकर उन्होंने जयराम ठाकुर को पाला पोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed