फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Expected to attract tourists on weekends in Queen of Hills, many home stays of Narkanda in advance book

शिमला: पहाड़ों की रानी में वीकेंड पर सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद, नारकंडा के कई होम स्टे एडवांस बुक, जानें वजह

Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

 पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी से फोन पर टूरिस्ट शिमला के मौसम का हाल पूछ रहे हैं। वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है और करीब 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। इन दिनों शिमला आने वाले टूरिस्ट बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए नारकंडा का रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Expected to attract tourists on weekends in Queen of Hills, many home stays of Narkanda in advance book
शिमला... file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पहाड़ों की रानी शिमला में इस सप्ताह वीकेंड पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लगने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में बर्फ देखने की चाह में वीकेंड पर बड़ी संख्या में टूरिस्टों के शिमला, कुफरी और नारकंडा पहुंचने की संभावना है। वीकेंड के लिए नारकंडा के अधिकतर होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो गए हैं। बर्फबारी की संभावना को देखते हुए शहर के होटलों में इनक्वायरी एकाएक बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी से फोन पर टूरिस्ट शिमला के मौसम का हाल पूछ रहे हैं। वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग में भी तेजी आई है और करीब 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो गए हैं।

विज्ञापन


इन दिनों शिमला आने वाले टूरिस्ट बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए नारकंडा का रुख कर रहे हैं। नारकंडा की हाटू पीक पर अभी बर्फ मौजूद है।  नारकंडा से हाटू जाने वाली सड़क में आधे रास्ते तक ही वाहन जा पा रहे हैं। होटल नारकंडा हिल्स के संचालक विक्रांत श्याम ने कहा कि हिमपात के पूर्वानुमान के बाद एडवांस बुकिंग में तेजी आई है। वीकेंड के लिए नारकंडा के अधिकतर होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो गए हैं। रोजाना करीब सौ कैब टूरिस्टों को लेकर नारकंडा पहुंच रही हैं, वीकेंड पर इनकी संख्या दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन


बर्फबारी से बढ़ेगी सैलानियों की आवाजाही: मनु
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने कहा कि टूरिस्ट हिमपात की संभावना को देख कर ही शिमला आने का कार्यक्रम बना रहे हैं। वीकेंड पर बर्फबारी की संभावना है। इसलिए टूरिस्टों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 60 फीसदी कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 और 17 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है। मध्यम और निचली ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed