फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Expansion of Kangra airport is in the interest of Himachal pradesh: Anurag

अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल के हित में है कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार

Sun, 22 Aug 2021 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 05:29 PM IST
सार

 अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांगड़ा एयरपोर्ट का जब विस्तारीकरण होगा तो यहां छोटे से लेकर बड़े व्यापारी को फायदा होगा। उद्योगों के आने की संभावना भी प्रबल होगी। 

विज्ञापन
Expansion of Kangra airport is in the interest of Himachal pradesh: Anurag
कांगड़ा में अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांगड़ा एयरपोर्ट का जब विस्तारीकरण होगा तो यहां छोटे से लेकर बड़े व्यापारी को फायदा होगा। उद्योगों के आने की संभावना भी प्रबल होगी। कांगड़ा तहसील चौक पहुंचने पर यहां आयोजित स्वागत समारोह में अनुराग ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हिमाचल के हित में है।  उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश की जनता ने जो प्यार दिया है, उसके लिए वह हिमाचल वासियों को नमन करते हैं।

विज्ञापन


जहां कार्यक्रम नहीं थे, वहां भी कार्यक्रम हुए। रोज की यात्रा में हजारों लोगों का मिलना बहुत बड़ा संकेत है कि जनता पीएम मोदी को चाहती है। इससे पहले तहसील चौक पर फूलों की बारिश कर अनुराग का स्वागत किया गया। बारिश की फुहारों के बीच हिमाचल का छोकरा और शेर आया शेर आया के नारों से कार्यकर्ताओं ने अनुराग का स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने अनुराग को राखी भी पहनाई। अनुराग के आने के बाद ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से बदल दिया गया था। आधा घंटा तहसील चौक से यातायात भी बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed