फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exhibition of tribal handicraft products begins.

Shimla News: जनजातीय हस्तशिल्प उत्पाद की प्रदर्शनी शुरू

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of tribal handicraft products begins.
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सोमवार को जनजातीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू हुई। 19 जुलाई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सभी सामान पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। ट्राइफेड (जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में पश्मीना शॉल, ऊनी शॉल, मफलर, जनजातीय साड़ियां, पुरुषों और महिलाओं के परिधान, जैकेट, कोट, वेस्टकोट, हस्तनिर्मित आभूषण, डोकरा धातु शिल्प, बांस और बेंत के बने उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा हस्तशिल्प, ब्लू पॉटरी, पत्थर की पॉटरी, जनजातीय चित्र, गृह सज्जा सामग्री, प्राकृतिक शहद, सी-बकथॉर्न उत्पाद, मिलेट आधारित खाद्य सामग्री, हर्बल उत्पाद सहित अन्य प्राकृतिक जनजातीय उत्पाद उपलब्ध हैं। यह प्रदर्शनी शिमला के स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए देशभर के विविध जनजातीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को एक ही स्थान पर देखने तथा खरीदने का विशेष अवसर उपलब्ध करवा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article