फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exemption from corporation officers mess of biometric

निगम अफसरों को बायोमैट्रिक के झंझट से छूट

Sun, 29 Jun 2014 10:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jun 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Exemption from corporation officers mess of biometric

नगर निगम के अफसरों और सुपरवाइजरी स्टाफ को सुबह और शाम आफिस आकर बायोमैट्रिक पर हाजिरी लगाने से छूट मिल गई है। इन अफसरों और कर्मियों को अब दिन में सिर्फ एक बार बायोमैट्रिक पर हाजिरी लगानी होगी।

विज्ञापन


अफसरों ने बैठकों और स्पॉट विजिट पर जाने का तर्क देते हुए छूट की मांग की थी। इस मांग को नगर निगम सदन ने हरी झंडी दे दी है। निगम अफसरों सहित सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक और चालकों को अब सिर्फ हाजिरी लगाने के लिए सुबह और शाम दफ्तर की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चौकीदारों को शाम पांच बजे से पूर्व और सुबह दस बजे के बाद जाने की उपस्थिति दर्ज करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सुबह साढ़े नौ बजे आने की हाजिरी और शाम पांच बजे जाने के समय बायोमैट्रिक पर हाजिरी लगाना पहले की तरह अनिवार्य रहेगा।

अपरिहार्य परिस्थितियों में कर्मचारी को सुबह दस मिनट की छूट होगी। कर्मचारी को अति परिहार्य परिस्थितियों में विभागाध्यक्ष की अनुमति से प्रत्येक माह में तीन दिन सुबह तीस मिनट यानी सुबह दस बजे तक उपस्थिति दर्ज करने की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed