फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise department made major reshuffle, 32 officers including two deputy commissioners changed

Shimla News: आबकारी विभाग ने किया बड़ा फेरबदल, दो उप आयुक्तों समेत 32 अधिकारी बदले, यहां देखें

Thu, 01 Feb 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 07:18 PM IST
सार

 लोकसभा चुनाव से पहले कर एवं आबकारी विभाग ने बड़ा फेरबदल कर दिया है। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को तुरंत नए स्थानों पर पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Excise department made major reshuffle, 32 officers including two deputy commissioners changed
आबकारी अधिकारियों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर एवं आबकारी विभाग ने दो उप आबकारी आयुक्तों सहित 32 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कर एवं आबकारी विभाग ने बड़ा फेरबदल कर दिया है। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को तुरंत नए स्थानों पर पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उप आयुक्त टिकम राम को नूरपुर से शिमला और प्रीतपाल सिंह को शिमला से नूरपुर भेजा गया है। सहायक आयुक्तों में अविनाश को नाहन से बीबीएन सर्कल चार, पूनम ठाकुर को संजौली से ईआईयू मुख्यालय शिमला, अनिल कुमार को ठियोग से सुंदरनगर-1, किरण गुप्ता को लोअर बाजार से आबकारी एवं अन्य सरकारी कार्य सोलन, संतोष कुमार को सद्भावना योजना शिमला से आबकारी विभाग सिरमौर भेजा गया है। सचिन कुमार को परवाणू से सद्भावना योजना शिमला, तुलसी राम को आबकारी एवं अन्य शासकीय कार्य सोलन से किन्नौर, अंकुर ठाकुर को बद्दी-4 से कालाअंब-1 और नाहन-1, दिव्या किशोर गौतम को नाहन-3 सराहां-राजगढ़-ददाहू सिरमौर से रामपुर, संदीप अत्री को सिरमौर से धर्मशाला, सुनील कुमार को सुंदरनगर-1 ठियोग, रमेश कुमार को करसोग से उत्पाद शुल्क सह जिला फ्लाइंग कुल्लू भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रवीण ठाकुर को उत्पाद शुल्क एवं अन्य अधिकारी कार्य मंडी से नूरपुर, विजय कुमार को उत्पाद शुल्क-सह-जिला फ्लाइंग कुल्लू से करसोग, रोशन लाल को कुल्लू-1 से देहरा, ज्योति गुप्ता को उत्पाद शुल्क एवं अन्य अधिकारी कार्यालय हमीरपुर से अर्की भेजा गया है। सागर दत्त को देहरा से कुल्लू-1, नवजोत शर्मा को धर्मशाला से परवाणू-1, धीरज महाजन को नूरपुर से पांवटा-1, अमन सोफत को उत्पाद शुल्क एवं अन्य कार्यालय ऊना से बद्दी और सुरेंद्र कुमार को किन्नौर से संजौली भेजा गया है। पूजा ठाकुर को अर्की से आबकारी मंडल मंडी, अमरजीत को बद्दी से मंडी, कर्ण सिंह को बद्दी से उत्पाद शुल्क एवं अन्य कार्यालय ऊना, रविंद्र कुमार को सरकाघाट से लोअर बाजार शिमला, शैलजा शर्मा को एक्साइज सर्कल मंडी से उत्पाद शुल्क एवं अन्य अधिकारी कार्यालय हमीरपुर भेजा गया है। विनोद कुमार को कांगड़ा से फ्लाइंग स्क्वायड परवाणू, मुकेश कुमार को डमटाल से सद्भावना योजना सोलन, राजीव कुमार को गगरेट से फ्लाइंग चंबा और रवि कुमार को फ्लाइंग चंबा से गगरेट भेजा गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed