{"_id":"61ee59fe4f42f35179358fac","slug":"excise-department-himachal-consumer-can-check-liquor-quality","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग: तीन महीने बाद उपभोक्ता खुद जांच सकेंगे शराब की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग: तीन महीने बाद उपभोक्ता खुद जांच सकेंगे शराब की गुणवत्ता
Mon, 24 Jan 2022 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:20 PM IST
सार
एप के जरिये बोतल पर लगे बारकोड को स्कैन करना होगा और उससे शराब के निर्माण से संबंधित पूरी जानकारी फोन पर ही उपलब्ध हो जाएगी। इससे उपभोक्ता को पता चल सकेगा कि यह शराब असली है या मिलावटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत के बाद राज्य कर एवं आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। करीब दो साल से ट्रायल मोड पर चल रहा विभाग का ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम अब अपने अंतिम दौर में है। विभाग का दावा है कि अगले दो से तीन महीने में इसे लांच कर दिया जाएगा। इसके लांच होने पर एक एप की मदद से कोई भी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की गुणवत्ता की जांच कर सकेगा।
विज्ञापन
विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि एप के जरिये बोतल पर लगे बारकोड को स्कैन करना होगा और उससे शराब के निर्माण से संबंधित पूरी जानकारी फोन पर ही उपलब्ध हो जाएगी। इससे उपभोक्ता को पता चल सकेगा कि यह शराब असली है या मिलावटी। इसके साथ ही मिलावटी होने की सूरत में वह तत्काल एप की ही मदद से शिकायत भी कर सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित सभी बाटलिंग प्लांट व डिस्टिलरियों से बाहर आने वाली शराब की ऑनलाइन निगरानी के तंत्र के विकसित होने पर अवैध शराब के बिक्री नेटवर्क को तोड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन