फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex servicemen recruitment for 805 posts in himachal

पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का मौका, 805 पदों पर भर्ती

Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Ex servicemen recruitment for 805 posts in himachal

सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में 805 पदों पर भर्ती करेगा। जुलाई महीने के तीसरे सप्ताह में इन पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इस महीने के अंत तक पात्र पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजे जाएंगे।

विज्ञापन



जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और लिपिक के 350 पद, जेबीटी के 70, सीएंडवी और टीजीटी के 250, मैट्रिक स्तर पर 100 पदों और ड्राफ्ट्समैन के 35 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


इन भर्तियों में लिपिकों की भर्ती 2014 के बैच और मैट्रिक स्तर पर भर्ती 2012 के बैच से की जाएगी। बाकी सभी पद अप टू डेट ही भरे जाएंगे। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी विभाग ने मई माह में पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में भर्तियां की हैं, लेकिन उस समय जेओए के बहुत कम पद भरे गए थे। कॉल लेटर पाने वाले अभ्यर्थी अपना नाम विभाग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed