{"_id":"594fc9c54f1c1b4d7b8b477f","slug":"ex-mla-sadanand-chauhan-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सदानंद चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सदानंद चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सदानंद चौहान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का रविवार को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कैंसर से पीड़ित सदानंद चौहान को दिल का दौड़ा पड़ा और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पूर्व विधायक अपने पीछे एक बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
सदानंद चौहान ने 2003 के विधानसभा चुनाव में लोक जन शक्ति पार्टी के टिकट पर नाहन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। बीते शुक्रवार को कैंसर की कीमोथैरेपी के लिए सदानंद चौहान को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से नाहन इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पैतृक गांव में भी मातम छा गया है।
विज्ञापन
शहर में एक सफल कारोबारी के रूप में जाना जाने वाले सदानंद चौहान लोगों के भी बेहद करीब थे। सदानंद चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले नाहन प्रवास के दौरान भी एक जनसभा में उपस्थित हुए थे। 27 अक्तूबर 1955 को स्वतंत्रता सैनानी स्व. बूटीनाथ के घर जन्मे चौहान का शव रविवार देर शाम नाहन लाया गया। स्व. चौहान के बेटे नितिन चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे नाहन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन