{"_id":"59514f434f1c1b79678b4569","slug":"ex-mla-sadanand-chauhan-cremation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का सोमवार को रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व विधायक के ज्येष्ठ पुत्र नितिन चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व विधायक को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। बाजार से होकर श्मशानघाट तक निकली अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक का यूं जाना सबको मर्माहत कर गया है। 62 वर्षीय पूर्व विधायक सदानंद चौहान की सोमवार दोपहर अंत्येष्टि कर दी गई है। विधायक के स्वर्गीय सदानंद चौहान एक मर्तबा 2003 में लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधायक बने थे। अंतिम संस्कार के दौरान स्वर्गीय सदानंद की बेटी भारती भी श्मशानघाट तक पहुंचीं।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी और नगर परिषद के पार्षद भी शामिल हुए। नाहन की पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने चौहान के निवास पर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन