फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex mla and seven leader will be expelled from bjp

पूर्व विधायक समेत सात भाजपा नेताओं को पार्टी से बाहर करने की सिफारिश

Mon, 11 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 11 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
ex mla and seven leader will be expelled from bjp

विधानसभा चुनाव की समीक्षा और भितरघात पर कार्रवाई ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मुसीबत बढ़ा दी है। यहां पूर्व विधायक समेत कुल सात पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


ये सिफारिश लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले विधायक डॉ. राजीव सहजल और मंडल भाजपा की ओर से हाईकमान से की गई है। वहीं, इन सातों पदाधिकारियों ने कोर्ट जाने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


सोलन में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक सत्यपाल कंबोज ने कहा कि जिन सात पदाधिकारियों को बाहर किया जा रहा है, वे पार्टी में अहम पदों पर रहे हैं। इस बार के चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए पूरा योगदान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा भाजपा को मिलेगी लीड

ex mla and seven leader will be expelled from bjp
चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा कि इन पदाधिकारियों के बूथ से भाजपा उम्मीदवार को लीड मिलेगी। कंबोज ने कहा कि भाजपा ने 2007 में कसौली विधानसभा सीट 6400 से अधिक मतों से जीती लेकिन 2012 में भाजपा का ग्राफ यहां बुरी तरह से गिरा और जीत का अंतर महज 24 रह गया। 

लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर के बावजूद विधायक सबसे कम लीड पार्टी को दिलवा पाए। यह सब देखते हुए चुनाव से पूर्व उन्होंने पार्टी हाईकमान से उम्मीदवार बदलने की सिफारिश की थी। लेकिन पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवार बदलने का निर्णय नहीं लिया। 

इसके बाद सभी पदाधिकारी अपने बूथों पर जिम्मेदारी के अनुसार काम पर जुट गए। लेकिन मंडल ने समीक्षा बैठक के नाम पर कुछ लोगों की राय से उन्हें पार्टी से बाहर करने की सिफारिश कर दी। 

उन्होंने कहा कि इस सिफारिश को गुप्त रखा जाना चाहिए था लेकिन इसे मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक करके राजनीतिक भविष्य को खत्म करने की कोशिश की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के समक्ष वे अपना पक्ष रखेंगे। 

इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र अत्री, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, छाबनी बोर्ड सुबाथू के पार्षद मुनीष गुप्ता, पूर्व मंडलाध्यक्ष योगराज व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल धीमान आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर कर थे हराने की साजिश : सहजल

ex mla and seven leader will be expelled from bjp

कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल का कहना है कि सभी पदाधिकारियों ने चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया है, जिसकी शिकायतें बूथ स्तर से आई थीं। पूर्व पदाधिकारियों की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी हाईकमान को भेजी गई है जिसमें ये आपस में पार्टी प्रत्याशी को हराने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

सभी सुबूत और तथ्य जुटाए जाने के बाद ही सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि हरमेल धीमान मूल रूप से हरियाणा के हैं। पार्टी हाईकमान को ही जीतने वाले उम्मीदवार पर दांव लगाना था।

पिछले दरवाजे से निकल गए हरमेल धीमान 
विधायक डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि टिकट मिलने के बाद वे हरमेल धीमान से मिलने उनके घर पर गए थे। लेकिन वे उनसे मिलने बाहर नहीं आए। विधायक के अनुसार वे एक कमरे में बैठकर चाय पीते रह गए और हरमेल धीमान दूसरे रास्ते से घर के बाहर चले गए।

उन्होंने पूर्व विधायक सत्यपाल कंबोज पर भी हमला बोलते हुए वर्ष 2003 में उन्हें निष्कासित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से अंदर-बाहर होते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed