फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex bjp mla rakesh pathania statement on his suspension.

भाजपा नेता बोले, पार्टी ने मुझे दी भारत-पाक मैच के विरोध की सजा

Wed, 16 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 16 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
 ex bjp mla rakesh pathania statement on his suspension.
पूर्व विधायक राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला में मंडल भाजपा नूरपुर से निलंबन के बाद पूर्व विधायक राकेश पठानिया ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आरोपों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नूरपुर भाजपा के चंद नेता उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर राकेश पठानिया ने मंडल भाजपा नूरपुर के नेताओं और जिला महामंत्री रणवीर निक्का के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि उनके निलंबन के पीछे उनका भारत-पाकिस्तान मैच और अवैध खनन का विरोध करना बड़ा कारण रहा। हालांकि, इसके पीछे धूमल परिवार का हाथ होने के प्रश्न पर उन्होंने कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया। पठानिया ने पार्टी के निर्णय पर तो सवाल उठाए ही, साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का पर अवैध खनन के आरोप लगाए।
विज्ञापन


बिना नाम लिए पठानिया ने बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर पर जरूर निशाना साध दिया। इसके अलावा भाजपा सांसद शांता कुमार के खिलाफ भी भारत -पाक मैच का विरोध करने को लेकर कार्रवाई होने के प्रश्न को भी उन्होंने टाल दिया। पठानिया ने कहा कि 1991 से लेकर अब तक वह पार्टी के वफादार सिपाही रहे हैं। उन्होंने ही पहली बार नूरपुर में भाजपा को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए लोग उन्हें वफादारी का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन पर आरोप लगाने वाले भाजपा के ही कुछ नेता खुद अवैध खनन माफिया के सरगना हैं। रणवीर सिंह निक्का का बिना नाम लिए हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके क्रशर को अवैध घोषित किया हुआ है। बिजली कनेक्शन तक काट दिए हैं। उसके बावजूद डीजल के जनरेटर से अवैध तौर पर क्रशरों को चलाया जा रहा है।


प्रशासन कार्रवाई के आदेश दे रहा लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता होने के बावजूद उन्हें अपने ही लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। आखिर उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में थे, भाजपा में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed