फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Evaluation of two subjects of class 10th-12th will be done at school level Directorate issued instructions

स्कूल स्तर पर होगा 10वीं-12वीं कक्षा के दो विषयों का मूल्यांकन, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Tue, 08 Jun 2021 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों को अपने-अपने स्कूल की दसवीं कक्षा की हिंदी विषय तथा जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं को ड्रॉपिंग सेंटरों से तुरंत प्राप्त करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Evaluation of two subjects of class 10th-12th will be done at school level Directorate issued instructions
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 13 अप्रैल को ली गई 10वीं कक्षा के हिंदी विषय और 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम भी स्कूल स्तर पर ही तैयार होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशक व स्कूल प्रिंसिपल को पत्र जारी कर कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं को ड्रापिंग सेंटरों से जल्द से जल्द लिया जाए। इसके अलावा अंकों का निर्धारण करने के लिए स्कूल स्तर पर 4 से 5 शिक्षकों की विशेष कमेटियां बनाने को भी कहा गया है। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार होते ही स्कूल शिक्षा बोर्ड  जारी कर देगा, जबकि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सीबीएससी का फार्मूला जारी होने के बाद जारी होगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों को अपने-अपने स्कूल की दसवीं कक्षा की हिंदी विषय तथा जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं को ड्रॉपिंग सेंटरों से तुरंत प्राप्त करने के लिए कहा है। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल बोर्ड कार्यालय से प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं का संबंधित विषय के पात्र शिक्षक से मूल्यांकन स्कूल स्तर पर करवाएंगे। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को तैयार करने के लिए स्कूल स्तर पर 4 से 5 शिक्षकों की एक कमेटी का गठन करने को कहा गया है। इस कमेटी द्वारा बोर्ड की ओर से सुझाए गए फार्मूले के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार कर अंको के सारणीकरण के लिए बोर्ड को भेजा जाएगा। शिक्षा निदेशक ने कहा है यदि किसी स्कूल में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय के शिक्षक न हो तो संबंधित प्रधानाचार्य इस कार्य के लिए नजदीक के स्कूल से अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर लेने के लिए आग्रह कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed