फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   evaluation of paper

कॉलेज शिक्षकों का आंदोलन यूजी के हजारों छात्रों पर भारी

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
evaluation of paper
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रोकने से समय पर परिणाम निकालना होगा मुश्किल
विज्ञापन

क्रॉसर
20 जून तक परीक्षा परिणाम करना है घोषित
शिक्षकों ने पूरी तरह रोक दिया मूल्यांकन कार्य
35,000 विद्यार्थियों ने दी हैं अंतिम वर्ष की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए स्नातक डिग्री (यूजी) के परीक्षा परिणाम जून माह में घोषित करना मुश्किल होता जा रहा है। कॉलेज शिक्षकों ने यूजी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बंद कर दिया है। इसके चलते स्नातक की पढ़ाई कर रहे हजारों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रदेश में 35 हजार विद्यार्थियों ने यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है।
राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने प्रदेश के सभी कॉलेजों में यूजी द्वितीय वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू नहीं किया। इसके अलावा 12 मई से यूजी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी बंद कर दिया है। कॉलेज शिक्षक सरकार से यूजीसी पे स्केल लागू करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक यूजीसी पे स्केल लागू नहीं होता तब तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

7 अप्रैल से शुरू हुई यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। 20 जून तक अंतिम वर्ष के नतीजे घोषित करने का लक्ष्य रखा था। उत्तर पुस्तिकाओं का 80 फीसदी जांच कार्य हो चुका है लेकिन अब शिक्षकों ने काम रोक दिया है। 12 मई के बाद की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं जांची गई हैं। यूजी के नतीजे आने में देरी हुई तो पीजी प्रवेश प्रक्रिया भी गड़बड़ा जाएगी। बाहरी राज्यों में पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने वाले छात्र बिना परीक्षा परिणाम के काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पे स्केल लागू होते शुरू कर देंगे मूल्यांकन कार्य
राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के सचिव डॉ. रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार यूजीसी पे स्केल को लागू करने पर फैसला लेगी तो शिक्षक अंतिम और द्वितीय वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर देंगे। सरकार आंदोलन करने को मजबूर कर रही है। कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष इस मांग को उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed