फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   estimated Rs 8,000 crore loss in Himachal due to heavy rains, landslide and floods, CM sought interim relief f

Himachal News: भारी बारिश से हिमाचल को 8,000 करोड़ का नुकसान, सीएम ने केंद्र से मांगी अंतरिम राहत

Fri, 14 Jul 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर अंतरिम राहत के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। शाह ने बताया कि सोमवार को जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम शिमला आएगी।

विज्ञापन
estimated Rs 8,000 crore loss in Himachal due to heavy rains, landslide and floods, CM sought interim relief f
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई आपदा से निपटने के लिए राहत कार्य चलाने के लिए सुक्खू सरकार ने अपने बजट से 1,100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि1,100 करोड़ में से 610 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग, 218 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग और 180 करोड़ रुपये एसडीआरएफ को जारी किए गए हैं। इसके अलावा 263 करोड़ रुपये की राशि जिला उपायुक्तों को पहले ही जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर अंतरिम राहत के लिए 2,000 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। शाह ने बताया कि सोमवार को जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम शिमला आएगी। सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश से करीब 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान संभावित है।

विज्ञापन


सरकार ने आपदा कोष 2023 का गठन किया
इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने आपदा कोष 2023 का गठन किया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने एक माह का वेतन इस कोष में देने का फैसला लिया है। भाजपा के विधायकों से भी वेतन देने का आग्रह किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारी बारिश से चार दिनों के दौरान प्रदेश में 37 लोगों की जान गई है। वहीं 24 जून से अब तक 103 लोगों की जान जा चुकी है। 60 घंटों में करीब 67 हजार लोग विभिन्न क्षेत्रों से रेस्क्यू किए गए हैं। प्रदेश में 40 पुल टूटे हैं। 80 फीसदी पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। केंद्र सरकार से प्रदेश में हुई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात कर क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे और फोरलेन को जल्द दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है। सीएम ने कहा कि आधारभूत ढांचे को ठीक करने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन


अपने साधनों से राहत प्रदान कर रही है सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदेश सरकार अभी तक अपने साधनों का ही इस्तेमाल कर रही है। केंद्र से जिस 180 करोड़ रुपये की सहायता राशि की बात कही जा रही है, वह प्रदेश सरकार को नियमित तौर पर मानसून सीजन के दौरान मिलती है। अभी तक केंद्र से नई वित्तीय मदद नहीं मिली है। 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली 315 करोड़ की राशि भी जारी नहीं हुई है। केंद्र सरकार से इस लंबित राशि को भी जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Rains: 10,000 और सैलानी निकाले, ब्यास में लापता लोगों की तलाश में छेड़ा सर्च अभियान, दो शव बरामद

50 साल में पहली बार हिमाचल में बारिश से हुआ भारी नुकसान 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 50 साल में पहली बार हिमाचल में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। पानी के रास्ते में जो आया वो उजड़ गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवनकाल में ऐसा पहले कभी नहीं देखा। शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने मुस्तैदी से राहत कार्य करने पर मंत्रियों और अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। आम जनता का भी सहयोग करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रताल से लोगों को निकालने के बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लोसर महिला मंडल और युवक मंडल को राजस्व मंत्री ने एक लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान और राहत कार्यों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, नितिन गड़करी और जेपी नड्डा को भी अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी मामले की पूरी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed