{"_id":"6426ccb24ad65213ce0302e9","slug":"entry-of-vehicles-from-outside-states-costlier-by-rs-10-to-50-in-himachal-from-toda-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों का प्रवेश शुल्क 50 रुपये तक बढ़ा, जानें नईं दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों का प्रवेश शुल्क 50 रुपये तक बढ़ा, जानें नईं दरें
Sat, 01 Apr 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:00 AM IST
सार
प्रदेश में शनिवार से बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों का प्रवेश शुल्क 10 से 50 रुपये तक बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टोल बैरियरों पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों से लिया जाने वाला 24 घंटे का प्रवेश शुल्क बढ़ गया है।
विज्ञापन
परवाणू टोल बैरियर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी राज्यों के वाहनों का हिमाचल प्रदेश में टोल बैरियरों पर 24 घंटे का प्रवेश शुल्क 10 से 50 रुपये तक बढ़ गया। बढ़ी हुईं दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी। बाहरी राज्यों के नंबर वाले भारी मालवाहक वाहनों को अब 450 रुपये की जगह 500 रुपये, 6 से 12 सीट यात्री वाहनों को 80 और 12 सीट से अधिक को 140 रुपये देने होंगे। निजी वाहन चालकों को 40 के बजाय 50 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। प्रदेश के तहत आने वाले 55 टोल बैरियरों के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने प्रवेश शुल्क की दरें तय की हैं।
पहले 120 क्विंटल से अधिक भार वाले वाहनों की एक ही श्रेणी थी। अब इसका वर्गीकरण कर 250 क्विंटल या उससे अधिक भार की नई श्रेणी बना दी है। इन वाहनों को प्रदेश में प्रवेश के लिए अब 600 रुपये शुल्क देना होगा। बाहरी राज्यों के नंबर वाले भारी मालवाहक वाहनों के साथ हिमाचल में पंजीकृत इन वाहनों से भी यह शुल्क वसूला जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तय किए प्रवेश शुल्क के आधार पर ही त्रैमासिक और सालाना पास बनाए जाएंगे।
वाहनों की श्रेणी नया शुल्क रुपये में पुराना शुल्क रुपये में
भारी मालवाहक 121 से 250 क्विंटल तक 500 450
भारी मालवाहक 91 से 120 क्विंटल तक 250 230
भारी मालवाहक 20 से 90 क्विंटल तक 140 120
छोटे मालवाहक 20 क्विंटल से कम 100 90
यात्री वाहन 12 सीट से अधिक 140 120
यात्री वाहन/ निजी वाहन 6 से 12 सीट 80 70
पांच सीटर निजी या सार्वजनिक वाहन 50 40
ट्रैक्टर निजी या सार्वजनिक 60 50
हिमधारा एसी बसों में आज से नहीं मिलेगी स्मार्ट कार्ड पर 10 फीसदी किराये में छूट
वहीं, प्रदेशभर में आज से एचआरटीसी की हिमधारा एसी डीलक्स बसों में स्मार्ट कार्ड पर यात्रियों को किराये में 10 प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी। इन बसों में यह छूट एक अक्तूबर-2022 से 31 मार्च-2023 तक ही मिलनी थी। इससे पहले एसी डीलक्स बसों में किराये में किसी भी प्रकार का स्मार्ट कार्ड नहीं चलता था और न ही छूट मिलती थी। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम प्रबंधन ने स्मार्ट कार्ड धारक यात्रियों को यह छूट प्रदान की गई थी। डीडीएम पालमपुर पंकज चड्ढा ने बताया कि हिमधारा एसी डीलक्स बसों में अब स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत किराये में छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal: पांच से 20 रुपये महंगी हुई देसी शराब