शिलाई में कबड्डी का रोमांच, बेटियों के एक-एक प्वाइंट पर तालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई में कबड्डी का रोमांच चरम पर है। एशियन गेम्स में महिला कबड्डी वर्ग में सिरमौर की रितु और प्रियंका नेगी का खेल देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। जिला मुख्यालय नाहन से लगभग 180 किलोमीटर दूर शिलाई में इन दिनों दोनों बेटियों के चर्चे हैं।
जकार्ता में चार लीग मैच जीत कर भारतीय टीम मजबूती के साथ उभर कर सामने आई है। इसमें शिलाई की दोनों बेटियों का भी अहम योगदान है। डिफेंडर रितु ने मंगलवार को भी पांच अंक अर्जित किए।
प्रियंका का योगदान सराहनीय रहा। दोनों के अभिभावक हर मैच को देख रहे हैं। प्रियंका के चाचा तपेंद्र नेगी ने बताया कि प्रियंका शानदार प्रदर्शन कर रही है। उम्मीद है कि दोनों बेटियां भारत को गोल्ड दिलाएंगीं।
इंडिया टीम ने भारी अंतर से जीते दो मैच
मंगलवार को टीम इंडिया ने अपने दोनों लीग मैच एकतरफा मुकाबले में जीत लिए। श्रीलंका के साथ हुए पहले मैच को टीम ने 26 अंकों के विशाल अंतर से जीत लिया, जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 अंकों के अंतर से परास्त कर दिया।
लाइव देखने के लिए दुकानों में भीड़
श्रीलंका के साथ सुबह 7:30 बजे ही मैच हो शुरू हो गया। जबकि इंडोनेशिया के साथ 10:50 पर मैच होना था। ऐसे में शिलाई बाजार में हर दुकान और घर में लोग टीवी से चिपके रहे।