फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   English kit in Himachal govt schools will increase English knowledge of students

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इंग्लिश किट बढ़ाएगी बच्चों का अंग्रेजी ज्ञान

Sun, 28 Jul 2019 11:40 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
English kit in Himachal govt schools will increase English knowledge of students

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब छोटी कक्षाओं में ही इंग्लिश सीख सकेंगे। पहली से तीसरी कक्षा वाले सूबे के साढ़े 10 हजार स्कूलों में विशेष किट बांटी जाएंगी। 30 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


ई-संवाद ऐप और शिक्षा-साथी ऐप भी लांच किए जाएंगे। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे।
अंग्रेजी की पढ़ाई सरल और प्रभावी बनाने को संपर्क फाउंडेशन विशेष इंग्लिश किट बांटेगी।

पहली से तीसरी कक्षा के शिक्षक किट के अनुसार इंग्लिश प्रशिक्षण के गुर सिखाएंगे। किट के जरिये अध्यापक आसानी से छोटी कक्षा से विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय में बेस बना सकेंगे।
विज्ञापन


इंग्लिश किट विशेषकर छोटे बच्चों के लिए तैयार की गई है। इसमें एक साउंड बॉक्स होगा, इससे शब्दों का उच्चारण होगा। इस बॉक्स को संपर्क दीदी नाम दिया गया है। किट में रोचक पुस्तकें और कुछ विजुअल सीडी भी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ई-संवाद ऐप

कान्वेंट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हर गतिविधि उनके अभिभावकों तक एसएमएस से पहुंचाने के लिए ई-संवाद मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मंडी जिले में इसे शुरू किया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों की अनुपस्थिति, परीक्षा के आंकलन, पीटीएम, परीक्षा की सूचना, छुट्टियों की सूचना, होमवर्क नहीं करने की सूचना सहित खूबियों व कमियों से संबंधित एसएमएस भेजे जाएंगे।

यह है शिक्षा साथी ऐप
सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षा साथी ऐप तैयार किया है। इसे बीआरसीसी, डीपीओ और बीओ इस्तेमाल करेंगे। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके से ही निरीक्षण की रिपोर्ट ऐप पर अपलोड करनी होगी। इसमें फोटो के साथ लिखित जानकारी देनी होगी। मौके पर गए बिना फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट भेजने वालों पर एप शिकंजा कसेगा। इस ऐप के चलते संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed