फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   enforcement directorate summons to close aide of congress mla Inder Dutt Lakhanpal

प्रवर्तन निदेशालय: कांग्रेस विधायक के करीबी को पांच बार समन जारी, हमीरपुर की राजनीति गरमाई

Thu, 15 Sep 2022 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Sep 2022 06:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में 33 करोड़ से ज्यादा के गबन मामले में 12 अफसरों, एक पूर्व अधिकारी और दो चार्टर्ड अकाउंटेंटों समेत अभी तक 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
enforcement directorate summons to close aide of congress mla Inder Dutt Lakhanpal
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के करीबी एवं जिला कांग्रेस के एक पदाधिकारी को पूछताछ के लिए समन जारी किए हैं। उक्त पदाधिकारी को ईडी पांच से अधिक समन जारी कर शिमला में पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। इससे हमीरपुर की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, बड़सर विधानसभा क्षेत्र से सटे बिलासपुर के शाहतलाई में दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में करोड़ों का गबन हुआ है। इस मामले में सहकारी सभा के प्रबंधक कमेटी का एक पदाधिकारी जेल में भी रह चुका है।

विज्ञापन


अब इस सहकारी सभा में कांग्रेस विधायक के साथ क्या संबंध रहे हैं, यह जानने का प्रयास ईडी कर रही है। गत दिवस भी करीब उक्त पदाधिकारी से ईडी ने आठ घंटे तक पूछताछ की। यह जानने की कोशिश की कि सहकारी सभा के प्रबंधक कमेटी के साथ विधायक के किस तरह के संबंध हैं और विधायक की प्रदेश में कहां-कहां होटल व अन्य संपत्तियां हैं। इसी कड़ी में अब ईडी कांग्रेस विधायक को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है, लेकिन अभी तक ईडी के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी उनका न कोई होटल है और न ही तलाई सहकारी सभा के साथ कोई संबंध। संबंधित सहकारी सभा में खाता तक नहीं है। न ही सहकारी सभा से ऋण लिया है। आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए वर्तमान सरकार ईडी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों को आगे कर इस तरह के हथकंडे अपना रही है। वह इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे। विस चुनावों में जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सहकारी सभा में गबन का मामला
हिमाचल प्रदेश की दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में 33 करोड़ से ज्यादा के गबन मामले में 12 अफसरों, एक पूर्व अधिकारी और दो चार्टर्ड अकाउंटेंटों समेत अभी तक 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह कार्रवाई झंडूता सिविल कोर्ट के निर्देश पर की गई है। मार्च 2019 में ऑडिट में करोड़ों का गबन सामने आया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सहकारिता विभाग इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर कर्ज बांटे गए। दो लाख से ज्यादा नहीं दिए जा सकते थे, जबकि करोड़ों के कर्ज बांट दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed