फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   enforcement directorate probe reveals that Technomac comapny owner sent money to singapore and England

टेक्नोमैक कंपनी के मालिक ने सिंगापुर इंग्लैंड समेत आठ देशों में भेजा था पैसा

Wed, 30 Jun 2021 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jun 2021 01:38 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने संबंधित देशों की सरकारों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट 2002 के तहत लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी कर दिए हैं। इन लेटर के जवाब में संबंधित देशों की सरकारों से जवाब आने पर यह साफ हो जाएगा कि किन देशों में शर्मा ने कितना काले धन का निवेश किया।

विज्ञापन
enforcement directorate probe reveals that Technomac comapny owner sent money to singapore and England
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांवटा साहिब स्थित बहुचर्चित टेक्नोमैक कंपनी के मालिक राकेश कुमार शर्मा ने चार हजार करोड़ से ज्यादा की कर चोरी और बैंक लोन फ्रॉड करने के बाद सिंगापुर, यूएई, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका समेत आठ देशों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस बात की जानकारी टेक्नोमैक घोटाले में मनी लाॅंड्रिंग के एंगल से जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अब तक की जांच में सामने आई है। जांच में पता चला है कि कंपनी के मालिक और प्रबंधन ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार और विभिन्न बैंकों के साथ फर्जीवाड़ा किया। इसके बाद हासिल की गई रकम को दूसरे देशों में भेज दिया।

विज्ञापन


इसी राशि के भेजने की प्रक्रिया मनी लाॅंड्रिंग के दायरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार अब इन देशों को कुल कितनी राशि कितनी बार और कब भेजी गई, इसकी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने संबंधित देशों की सरकारों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट 2002 के तहत लेटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी कर दिए हैं। इन लेटर के जवाब में संबंधित देशों की सरकारों से जवाब आने पर यह साफ हो जाएगा कि किन देशों में शर्मा ने कितना काले धन का निवेश किया। कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ ईडी और सीआईडी के अलावा अब सीबीआई और दिल्ली पुलिस भी बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े अलग अलग मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अबु धाबी में इंटरपोल की गिरफ्त में है राकेश 
फिलहाल कंपनी के प्रबंध निदेशक रहे आरके शर्मा को इंटरपोल ने अबु धाबी में गिरफ्तार कर रखा है। उसकी गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश की सीआईडी के उस केस के आधार पर की गई है जिसमें उस पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कर चोरी और बैंक लोन हासिल करने का आरोप है। इस मामले की जांच एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल की अध्यक्षता वाली विशेष जांच टीम कर रही है। इसी एसआईटी ने शर्मा के खिलाफ नाहन की अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था और फिर उसके आधार पर इंटरपोल से संपर्क साधा था। फिलहाल उसे भारत लाने के लिए सीबीआई और विदेश मंत्रालय प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed