फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Encorachment in shimla town

सख्ती के बाद भी नहीं सुधरे, फिर सड़क पर सजाया सामान

Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Encorachment in shimla town
सख्ती पर भी नहीं सुधरे कई कारोबारी, अतिक्रमण जारी
विज्ञापन

कुछ कारोबारी अभी भी सड़क पर सजा रहे सामान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद कई कारोबारी बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को भी लोअर बाजार में कई जगह कारोबारियों ने सड़क पर सामान सजा दिया।
निगम की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई नहीं की। ऐसे में दिनभर दुकानदारों का सामान सड़क पर लगा रहा। बुक मार्केट में अतिक्रमण कम दिखा, लेकिन यहां मालरोड को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर एक होलसेलर ने फिर सामान की पेटियां रखी दीं। इसे निगम ने दो दिन पहले चेतावनी भी दी थी। लेकिन इसका सामान नहीं हट रहा।
विज्ञापन

टनल से लेकर नाज चौक तक जगह-जगह कई कारोबारियों ने सड़क पर दुकानें सजाए रखीं। पंसारी चौक के पास कास्मेटिक का सामान बेचने वाले दो कारोबारियों ने शुक्रवार को भी सड़क पर सामान सजाए रखा। इसी तरह मैहरू चौक के पास कई कपड़े के कारोबारी सड़क पर रखकर सामान बेचते रहे। इससे इस गली में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हालांकि कारोबारी नियमों को मान रहे हैं। इससे आम जनता को बाजार में चलने में आसानी हुई है लेकिन अतिक्रमण पर पूरी तरह रोक नहीं लगी है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed