{"_id":"628b66348a508048bf3abc40","slug":"employment-opportunity-campus-interview-will-be-held-on-june-1-in-iti-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs: रोजगार का मौका, आईटीआई ऊना में एक जून को होंगे कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs: रोजगार का मौका, आईटीआई ऊना में एक जून को होंगे कैंपस इंटरव्यू
Mon, 23 May 2022 04:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 04:20 PM IST
सार
मैसर्ज सुजुकी मोटर्स हांसलपुर गुजरात आईटीआई ऊना में एक जून को कैंपस साक्षात्कार करवाने जा रही है। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 14,925 रुपये प्रतिमाह मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी।
विज्ञापन
रोजगार का मौका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी कंपनी में रोजगार का मौका है। मैसर्ज सुजुकी मोटर्स हांसलपुर गुजरात आईटीआई ऊना में एक जून को कैंपस साक्षात्कार करवाने जा रही है। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 14,925 रुपये प्रतिमाह मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी।
विज्ञापन
आईटीआई से फिटर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनियाल ने बताया कि अभ्यर्थी बायोडाटा, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की दो छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन