फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Employment News: Interview will be held in Shimla for 150 posts of security guard, know the dates

Employment News: सुरक्षा गार्ड के 150 पदों के लिए शिमला में होंगे साक्षात्कार, जानें तिथियां

Fri, 11 Aug 2023 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

 सुरक्षा गार्ड के 150 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है और आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Employment News: Interview will be held in Shimla for 150 posts of security guard, know the dates
साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 21 और 22 अगस्त 2023 को सुरक्षा गार्ड के 150 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सुरक्षा गार्ड के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में साक्षात्कार लिए जाएंगे व 22 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी में सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन 150 पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है और आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार की लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 किलो या उससे अधिक होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपने दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने का अनुरोध किया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed