{"_id":"6a88582dc9d1f8148e0bf5a3","slug":"employees-federation-opposes-recruitment-rules-for-section-officers-shimla-news-c-19-1-sml1032-773606-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अनुभाग अधिकारी भर्ती नियमों का \nकर्मचारी महासंघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अनुभाग अधिकारी भर्ती नियमों का कर्मचारी महासंघ ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा महासंघ ने सचिवालय में अनुभाग अधिकारी पद के लिए लागू भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में प्रस्तावित संशोधन का विरोध किया है। महासंघ की अध्यक्ष राजिंद्र सिंह मियां की अध्यक्षता में बैठक हुई।
महासंघ ने कहा कि अनुभाग अधिकारी के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में महासंघ की ओर से मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश को पहले ही ज्ञापन देकर नियमों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का आग्रह किया जा चुका है। महासंघ के मुताबिक मुख्यमंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया है कि अनुभाग अधिकारी के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होगी। महासंघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि इन नियमों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है तो महासंघ इसका विरोध करेगा। बैठक में महासंघ के प्रधान सचिव विजेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार गीता देवी, सलाहकार ज्योति चौहान, तुलसी राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिंद्र शर्मा, संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।