मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की सरस्वती नगर कॉलेज मैदान में आपात लैंडिंग, कार से पहुंचे हाटकोटी मंदिर
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का चॉपर फागू से वापस सरस्वती के कॉलेज के मैदान में उतरा गया। चॉपर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री कॉलेज स्टाफ की निजी बोलेनो कार में दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के डोडरा क्वार से शिमला लौटते समय खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हेलीकॉप्टर की जुब्बल तहसील के सरस्वती नगर कॉलेज मैदान में आपात लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कॉलेज स्टाफ की निजी कार में दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी पहुंच गए। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतरे देखकर पूरे सरकारी तंत्र में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को एक दिवसीय डोडरा क्वार के दौरे पर गए थे। जनसभा से दोपहर बाद ठीक 2.08 मिनट पर सीएम का हेलीकॉप्टर क्वार के हेलीपैड से शिमला के लिए टेकऑफ हुआ। फागू के ऊपर बारिश और धुंध के कारण उनका हेलीकॉप्टर शिमला नहीं जा सका।
आपात लैंडिंग करवाई गई। ठीक 2 बजकर 35 मिनट पर सीएम सरस्वती नगर के कॉलेज के मैदान में उतरे। वहां पर कॉलेज के स्टाफ के कुछ लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान न तो वहां कोई एस्कार्ट और न ही सरकारी वाहन की व्यवस्था उपलब्ध थी। वहां से सीएम कॉलेज के स्टाफ की कार में हाटकोटी मंदिर माथा टेकने पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम ने सरस्वती नगर रेस्ट हाउस में जलपान किया। हाटकोटी रेस्ट हाउस से सीएम 3.17 मिनट पर जिला परिषद सदस्य की निजी फॉर्चूनर कार में शिमला की ओर रवाना हुए। उसके बाद रास्ते में उन्होंने खड़ापत्थर की सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। यहां पर्यटन निगम के होटल गिरी गंगा में चाय पीने के बाद सीएम करीब 4.20 मिनट पर जिला परिषद सदस्य की कार में ही शिमला के लिए रवाना हुए। उनके साथ डीसी शिमला आदित्य नेगी, सीएमओ शिमला हेलीकॉप्टर में साथ थे।
सीएम की सुरक्षा को लेकर खुली सरकारी तंत्र की पोल
बुधवार सुबह से मौसम खराब था। ऐसे में रोहडू, सरस्वती नगर और अन्य स्थानों पर मुख्यमंत्री केहेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग को लेकर पूरे प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई।