फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eleven years Girl burnt alive due to short circuit at hamirpur himachal

शार्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जल गई 11 साल की मासूम

Sat, 14 Jul 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताल (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताल (हमीरपुर) Updated Sat, 14 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
eleven years Girl burnt alive due to short circuit at hamirpur himachal

जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ में रात को घर पर सोई हुई 11 साल की बच्ची जिंदा जल गई। इस अग्निकांड में मृतक लड़की का भाई भी 40 फीसदी झुलस गया है।

विज्ञापन


दोनों बच्चों को बचाते हुए पिता भी भीषण आग की चपेट में आकर झुलस गया। तीनों घायलों को पहले डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्तपाल हमीरपुर पहुंचाया गया। लेकिन तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बेटे और पिता का इलाज जारी है। यह दर्दनाक हादसा वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे पेश आया। हादसे के समय दोनों बच्चे कमरे में सोये हुए थे। बच्चों के माता-पिता घर से कुछ दूर गोशाला में बीमार भैंस की देखभाल कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चिंगारियां देख माता-पिता बच्चों को बचाने के लिए दौड़े

eleven years Girl burnt alive due to short circuit at hamirpur himachal

घर से आग की चिंगारियां देख माता-पिता बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन नींद में बेटी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जोर-जोर से चिल्ला रहे बेटे और बेटी को पिता ने आग लगे कमरे से बाहर निकाल लिया।

इसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। मृतक बच्ची की पहचान अंशिका (11) पुत्री संजय कुमार के रूप में हुई है। इस अग्निकांड में नौ वर्षीय सूर्यांश भी बुरी तरह से झुलस गया है। अंशिका गांव के स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी, जबकि सूर्यांश तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

बड़ी बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है, जो हादसे के वक्त अपने मामा के घर थी। हादसे से पूरा गांव गमगीन है।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed