फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electricity poles and wooden stumps along the roadside are blocking traffic.

Shimla News: सड़कों के किनारे लगे बिजली खंभे और रखे लकड़ी के ठूंठ रोक रहे आवाजाही

Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles and wooden stumps along the roadside are blocking traffic.
शहर की सड़कों के किनारे लगे रेत बजरी के ढेर और पेड़ों के ठूंठ लोगों की तथा वाहनों की आवाजाही प्रभावित कर रहे हैं। इससे हादसों की भी आशंका है। वहीं जोधा निवास-होलीलाॅज मार्ग, खलीनी समेत कई जगहों पर सड़क के किनारे बिजली के खंभे लगे हैं जिससे लोग परेशान होते हैं। संवाददाता ने मौके का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट:-
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में सड़कों के किनारे रखी जा रही भवन निर्माण सामग्री (रेत और बजरी) से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसके अलावा शहर की कई सड़कें ऐसी हैं जहां पर बिजली के खंभों से पहले से तंग मार्ग और संकरे हो गए हैं। इस वजह से अक्सर हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन


बावजूद इसके बिजली के खंभों को हटाने के लिए प्रशासन और बिजली बोर्ड की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। इसका नतीजा है कि शहर की इन संकरी सड़कों पर हर रोज लोग परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। जोधा निवास से होलीलॉज के लिए जाने वाले मार्ग पर भी सड़क पर बिजली के खंभे लगे हैं। दोनों ओर से गाड़ियां आने पर ट्रैफिक जाम लग जाता है। सड़क पर बिजली के कई खंभों के कारण वाहनों की आवाजाही में और अधिक परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीनी क्षेत्र में भी इसी तरह के कई बिजली के खंभे सड़कों पर लगे हैं। इससे यहां पर वाहनों की आवाजाही में परेशानियां आती हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी रहती हैं। समरहिल-एमआई रूम-आंदड़ी मार्ग पर इसी तरह के बिजली के खंभों के कारण बस की आवाजाही में परेशानी आ रही हैं। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान करने के लिए आज तक कोई कदम नहीं उठाया है।




सड़कों के किनारे पड़े हैं पेड़ों के ठूंठ
शहर की सड़कों पर निर्माण सामग्री के साथ ही बरसात में गिरे पेड़ों की लकड़ी भी पड़ी हुई है। इसे कई महीने बीतने के बाद भी संबंधित विभाग ने पेड़ों के ठूंठ को नहीं उठाया है। आईजीएमसी-संजौली मार्ग पर पेड़ों की लकड़ी को फुटपाथ पर ही रख दिया है। इस वजह से यहां पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से संजौली से लेकर पुराना बस अड्डा तक भी जगह-जगह लड़की रखी है जिसे महीनों बाद भी वन विभाग ने नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article