फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electricity did not become expensive in Himachal in the election year, last year's rates will remain applicabl

Electricity Tariff HP : चुनावी साल में हिमाचल में महंगी नहीं हुई बिजली, बीते साल की दरें ही रहेंगी लागू

Fri, 15 Mar 2024 10:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

शुक्रवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से 75 पैसे से एक रुपये तक प्रति यूनिट बढ़ाई कई दरों का राज्य सरकार अतिरिक्त सब्सिडी देकर खर्च उठाएगी।

विज्ञापन
Electricity did not become expensive in Himachal in the election year, last year's rates will remain applicabl
हिमाचल में बिजली दरें तय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में बिजली महंगी नहीं हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते साल की दरें ही लागू रहेंगी। शुक्रवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से 75 पैसे से एक रुपये तक प्रति यूनिट बढ़ाई कई दरों का राज्य सरकार अतिरिक्त सब्सिडी देकर खर्च उठाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली सप्लाई नए वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी। नए उद्योग लगाने और इकाइयों का विस्तार करने वालों को ऊर्जा शुल्क में पहले की तरह ही आगामी तीन साल के लिए 15 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली सप्लाई नए वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी। नए उद्योग लगाने और इकाइयों का विस्तार करने वालों को ऊर्जा शुल्क में पहले की तरह ही आगामी तीन साल के लिए 15 फीसदी की छूट भी दी जाएगी। आयोग ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से लिए जाने वाले फिक्स और डिमांड शुल्क में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा की। बिजली के हर वर्ग के उपभोक्ता कोे दी जाने वाली बिजली की दर में प्रति यूनिट एक रुपये की बढ़ोतरी की है। मध्यम और छोटे उद्योगों के लिए प्रति यूनिट बिजली की दरों को 75 पैसे बढ़ाया है। दरों में की गई बढ़ोतरी का प्रदेश के उपभोक्ता पर भार न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने इस बढ़ोतरी के पूरे अंतर को वहन करने की हामी आयोग के पास भरी है।

विज्ञापन

बीते दिनों हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं से मिलने वाली अपने कोटे की बिजली सप्लाई को बोर्ड को रियायती दरों पर देने का फैसला भी लिया है। बीते साल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का करंट लगा था। बिजली की दरों में 22 से 46 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट से अधिक खपत पर 22 पैसे और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 46 पैसे की दर से बढ़ाया गया था। अब 1 अप्रैल 2024 से प्रदेश में यही पुरानी दरें 31 मार्च 2025 तक जारी रहेंगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से जारी नए टैरिफ के अनुसार राज्य बिजली बोर्ड को बिजली की सप्लाई की एक यूनिट 6.79 रुपये की दर से पड़ेगी। लोगों को सब्सिडी के बाद यह बिजली सस्ती दी जाएगी।

श्रेणी              स्लैब                 बिजली दरें प्रति यूनिट रुपये में
घरेलू              0-125                   शून्य
घरेलू             126-300                4.17
घरेलू             300 से अधिक         5.22
व्यावसायिक ---------  5.21-5.52
लघु उद्योग --------- 5.06-5.17
मध्यम उद्योग --------- 5.06
भारी उद्योग --------- 4.66-5.06
सिंचाई एवं पेयजल सप्लाई --------- 4.66-5.46
स्ट्रीट लाइट --------- 5.37
अस्थायी सप्लाई --------- 7.42

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed