बिजली कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दिया है। बोर्ड के 20 हजार कर्मचारियों और 18 हजार पेंशनरों को जनवरी माह से प्रदेश सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। शनिवार को प्रदेश सचिवालय में राज्य विद्युत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।
इतना ही नहीं कर्मचारियों को पंजाब तर्ज पर संशोधित ग्रेड पे देने पर भी बोर्ड ने अपनी औपचारिक मुहर लगा दी। इससे बोर्ड पर तत्काल 100 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा।
बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को एक हजार से लेकर सात हजार रुपये प्रति माह का लाभ होगा। कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक का एरियर जीपीएफ में डाला जाएगा, जबकि पेंशनरों को एकमुश्त एरियर मिलेगा।
वहीं, बोर्ड कर्मियों और पेंशनरों को अक्तूबर का डीए नवंबर से हर माह मिलना शुरू हो जाएगा। संशोधित ग्रेड पे का लाभ भी नवंबर से दिया जाएगा। ऐसे में राज्य विद्युत बोर्ड पर डीए और संशोधित ग्रेड पे मिलाकर सालाना 100 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ गया है।
चतुर्थ श्रेणी को इंक्रीमेट देने का मामला टला
इस रकम को जुटाने के लिए बोर्ड प्रबंधन को अपनी व्यवस्थाएं और चुस्त दुरुस्त करनी होंगी, जिससे बोर्ड प्रबंधन की कमाई बढ़ाई जा सके। वहीं, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट का लाभ देने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।
डीए का किसे कितना मिलेगा लाभ
क्लास वन - 3500 से 7000 रुपये
क्लास टू - 2500 से 4500 रुपये
क्लास थ्री -1500 से 3500 रुपये
क्लास फोर - 1000 से 2000 रुपये
प्रधान सचिव ऊर्जा एवं चेयरमैन विद्युत बोर्ड एसकेबीएस नेगी ने कहा कि बोओडी की बैठक में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को डीए देने का फैसला लिया है। साथ ही पंजाब की तर्ज पर संशोधित ग्रेड पे भी दी जाएगी।