फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   election result today: CM Jairam said that BJP will form the govt once again in Himachal

विधानसभा चुनाव परिणाम: सीएम जयराम बोले- हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी

Thu, 10 Mar 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/पालमपुर (कांगड़ा)/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/पालमपुर (कांगड़ा)/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 06:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जीत से यह साफ हो गया है कि हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने विधानसभा चुनाव के आए नतीजों पर मतदाताओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
election result today: CM Jairam said that BJP will form the govt once again in Himachal
सीएम जयराम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जीत से यह साफ हो गया है कि हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जनमत मिला है, इससे पता चलता है कि जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं।  

विज्ञापन


समझदार हो गया है देश का मतदाता: शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने विधानसभा चुनाव के आए नतीजों पर मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मतदाताओं ने न जात देखी न साख, देखा केवल काम। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर भारत का मतदाता समझदार हो गया है और अब केवल जनहित और ईमानदारी से काम करने वाले लोगों को ही सेवा करने का मौका दिया है। दिल्ली में दो बार काम के बलबूते पर ही आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है। उसके काम को दूर पंजाब के मतदाताओं ने भी सराहा और मतदान के दौरान एक आंधी का स्वरूप दिया। पंजाब में आंधी इतनी आई कि मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कई प्रमुख चेहरे भी इस आंधी में उड़ गए। चार राज्यों में भाजपा की जीत से साफ है कि मतदाता अब काम करने वालों को तवज्जो देने लगा है। 
विज्ञापन


भाजपा को मिला काम का इनाम: धूमल
 पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कोरोना महामारी और विपक्ष के दुष्प्रचार से लड़ाई के बावजूद दोबारा चार राज्यों में कमल का फूल खिलना भाजपा की बड़ी राजनैतिक विजय है। चुनाव के दौरान कई तरह के प्रलोभन मतदाताओं को दिए गए और भाजपा की राज्य सरकारों और केंद्रीय नेतृत्व के विरुद्ध दुष्प्रचार किया गया, लेकिन इस सब के बावजूद मतदाताओं ने बिना किसी लालच में आए भाजपा का साथ दिया। विरोधी और आलोचक यह उम्मीद लगा कर बैठे थे कि इन सभी राज्यों में पार्टी की हार होगी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकारों ने शानदार काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, नाटी डाली और पटाखे भी फोडे़ 
वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को चार राज्यों में चुनाव जीतने का जश्न मनाया गया। ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं ने यहां नाटी डाली। जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य संगठन नेताओं ने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यहां फूलमालाओं से स्वागत किया। कश्यप ने मुख्यमंत्री को अपने हाथ से लड्डू भी खिलाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में सुबह 11 बजे से ही नेता और कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पायल वैद्य, संजय सूद, चेयरमैन गणेश दत्त, रूपा शर्मा उपस्थित रहे। विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहने के बाद शाम पांच बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे। उनके साथ मंत्री सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, राजीव सैजल, राजिंद्र गर्ग, राकेश पठानिया, गोविंद ठाकुर, वीरेंद्र कंवर, विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, कमलेश कुमारी, हीरा लाल, बिक्रम जारयाल आदि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव में भाजपा का चार राज्यों में दबदबा रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस मुख्यालय में छाई उदासी, नाममात्र कार्यकर्ता रहे मौजूद

उधर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में  दिन भर उदासी भरा माहौल रहा। नाममात्र कार्यकर्ता ही पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। चंबा और धर्मशाला के दौरे से लौटे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी कुछ देर ही कार्यालय में रुके। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार से कार्यकर्ता निराश नजर आए। वीरवार दोपहर तक कांग्रेस ऑफिस में वीरानी छाई रही।

राठौर पार्टी ऑफिस में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद चले गए। राठौर ने हिमाचल में संगठन की मजबूती का हवाला देकर सत्ता में लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि हार को लेकर पार्टी आत्मचिंतन करेगी। उन्होंने जनमत को स्वीकारते हुए कार्यकर्ताओं को और मजबूती से फील्ड में डटे रहने की अपील की। राठौर ने कहा कि हिमाचल में संगठन मजबूत है। पंचायत, नगर निकाय और लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में पार्टी ने प्रदेश में जीत दर्ज की है।

हम इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विधानसभा चुनावों में मुद्दों को भटकने नहीं देंगे। पांचों राज्यों में भाजपा ने छद्म राष्ट्रवाद का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed