फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election in himachal pradesh polling on 9 november

फैसले का दिन: हिमाचल में 68 विस सीटों के लिए 50 लाख वोटर आज करेंगे मतदान

Thu, 09 Nov 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
election in himachal pradesh polling on 9 november

हिमाचल में सियासी महासंग्राम के फैसले का दिन आ गया। सूबे की 68 विधानसभा सीटों के लिए करीब 50 लाख मतदाता वीरवार को अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डालेंगे। इन 68 सीटों पर 337 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


एक प्रत्याशी की बीते सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मतदान सुबह 08:00 से शाम 05:00 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने 399 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बुधवार को बताया कि धर्मशाला में सबसे ज्यादा 12 और झंडूता में सिर्फ दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए एक हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाय पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती

election in himachal pradesh polling on 9 november

आपात स्थिति में इसकी मदद से कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा और स्वास्थ्य टीमों को मौके पर रवाना किया जाएगा। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 फीसदी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

होमगार्ड व हिमाचल पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है। चुनाव प्रबंधन के लिए पहले ही करीब 37 हजार कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर भेजा जा चुका है।

इसके अलावा दूसरे राज्यों की सीमा से लगते क्षेत्रों में शत प्रतिशत अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व ऑब्जर्वर चुनाव गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

ये दस्तावेज दिखाकर भी दे सकेंगे वोट

election in himachal pradesh polling on 9 november

पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, फोटो वाला पहचान पत्र
स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
बैंकों-डाकघरों की फोटो युक्त पासबुक, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
आधार कार्ड और प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची

साफ रहेगा मौसम, बेफिक्र होकर जाइए वोट डालने
मतदान के दिन वोटरों का साथ देने के लिए मौसम भी साफ रहेगा। वीरवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और ऊना जिला में सुबह के समय धुंध होगी। दस बजे तक यहां मौसम साफ हो जाएगा। शिमला, सिरमौर, सोलन में हल्के बादल रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के समय धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने विशेष बुलेटिन जारी कर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान 14 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed