फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Election halchal himachal: AAP's roadshow in Mandi today, BJP will perform power show in every assembly constituency on foundation day

हिमाचल: सीएम के गृह जिले मंडी से आज चुनावी शंखनाद करेंगे केजरीवाल, भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में करेगी शक्ति प्रदर्शन

Wed, 06 Apr 2022 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मंडी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 PM IST
सार

 पंजाब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी आ रहे हैं। वह यहां प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे। दूसरी ओर भाजपा अपने स्थापना दिवस पर हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
Election halchal himachal: AAP's roadshow in Mandi today, BJP will perform power show in every assembly constituency on foundation day
आप और भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। केजरीवाल रोड शो के बाद ऐतिहासिक सेरी मंच पर जनसभा करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी होंगे। केजरीवाल और मान का हेलिकॉप्टर बुधवार सुबह चंडीगढ़ से उड़ान भरेगा और करीब 11:00 बजे कांगणीधार में लैंड करेगा। 11:30 बजे विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो निकलेगा। समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए केजरीवाल ओपन जीप में सवार होकर ऐतिहासिक सेरी मंच पर पहुंचेंगे। यहां वह जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। सिर्फ आपातकालीन वाहनों की आवाजाही की अनुमति ही होगी।

विज्ञापन


कांगड़ा, जोगिंद्रनगर और पधर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए खलियार में विक्टोरिया पुल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुल्लू की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बिंद्रावणी व सुंदरनगर से आने वाले वाहनों के लिए सब्जी मंडी कांगणी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। तल्याहड़ की तरफ से आने वाले वाहन सन्यारढ़ होकर पुल घराट जाएंगे। बुधवार को सेरी मंच पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा और युवा सरपंच के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं जबना चौहान सहित कई लोग आप का दामन भी थामेंगे। प्रदेश के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी के समर्थक मंगलवार को छोटी काशी मंडी पहुंच गए हैं। होटल, रेस्ट हाउस आदि पैक हो गए हैं। शहर में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी
उधर, दूसरी ओर भाजपा अपने स्थापना दिवस पर हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने सभी मंत्रियों और विधायकों को हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लक्ष्य दिए हैं।  दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकारें बना चुकी आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने लिए सियासी जमीन की तलाश रही है। भाजपा का बुधवार को स्थापना दिवस है तो आप ने इसी दिन यहां धावा बोला है तो भाजपा भी इसका अपने शक्ति प्रदर्शन से डैमेज कंट्रोल करेगी। इसे पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय स्तर पर आयोजित कर रही है। हर कार्यक्रम में कम से कम पांच-पांच हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। इसे मंडलों में एलईडी स्क्रीनों और टीवी पर सुना जाएगा।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थुनाग में तो मंत्री और विधायक अपने-अपने हलकों में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बूथ स्तर तक प्रचार सामग्री भी पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा का महासंपर्क अभियान भी शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप की रैली की काट के लिए भाजपा ने रचा चक्रव्यूह

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली की काट के लिए प्रदेश में भाजपा की ओर से चक्रव्यूह रच दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुंदरनगर में देवता मेले का शुभारंभ, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे। बाद में वह अपने गृह क्षेत्र सराज में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भाजपा विभिन्न स्थानों पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मंडी में इसे महोत्सव की तरह भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कहा कि संगठनात्मक जिला मंडी के पांचों मंडलों में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कहा कि इस बार का स्थापना दिवस इन्हीं कार्यकर्ताओं को समर्पित किया जा रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर सुबह सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा फहराएंगे और उसके बाद सभी मंडलों में वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed